ब्रेकिंग
Super El Nino Impact: मई-जून में क्यों उबल रहा है देश? मौसम वैज्ञानिकों ने दी मानसून कमजोर होने और स... RG Kar Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर नगर निगम का बड़ा एक्शन; अवैध घर गिराने का आदेश West Bengal Free Bus Scheme: बंगाल में 1 जून से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा; इस तरह ... India-Bangladesh Border: भारत-बांग्लादेश सीमा पर अभेद्य सुरक्षा; BSF ने खुले हिस्सों में शुरू किया ब... Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान; 18 जून को वोटिंग, खरगे-... Delhi Riots Case: उमर खालिद को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली 3 दिन की अंतरिम जमानत; मां की सर्जरी के लिए र... Mount Everest Tragedy: माउंट एवरेस्ट फतह करने के बाद 2 भारतीय पर्वतारोहियों की मौत; नीचे उतरते समय ह... Uttarakhand News: 'सड़कों पर नमाज़ बर्दाश्त नहीं, कानून का राज सर्वोपरि'—सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड... Himachal School Bag Policy: हिमाचल में स्कूली बच्चों को भारी बस्ते से मुक्ति; शारीरिक वजन के 10% से ... Delhi Government: दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक सुधार; ई-टेंडरिंग को डिजिटल बनाने के लिए DeGS और SB...

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गर्मी का टॉर्चर! माना एयरपोर्ट पर पारा 45 डिग्री पहुंचा, रायपुर में 44.1°C रिकॉर्ड

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव के कड़े तेवर के कारण अब गर्मी खतरनाक स्तर की ओर बढ़ती नजर आ रही है। राजधानी रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ (CG Aaj Ka Mausam) के कई बड़े जिलों में तापमान लगातार सामान्य से कई डिग्री ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिससे पूरा प्रदेश भट्टी की तरह तप रहा है। गुरुवार को रायपुर का माना एयरपोर्ट (Mana Airport) पूरे प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां चिलचिलाती धूप के बीच अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

इसके साथ ही रायपुर शहर के मुख्य रिहायशी इलाकों में भी सुबह से ही तीखी धूप का असर साफ दिखाई दिया, जिसके चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। रायपुर शहर में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। रायपुर के अलावा दुर्ग जिले में 44.2 डिग्री और न्यायधानी बिलासपुर में पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोग हलाकान रहे।

🔥 रात के बढ़े तापमान से नहीं मिल रही कोई राहत: न्यूनतम पारा 29.9 डिग्री पहुंचा, अगले 4 दिनों में और बढ़ेगी तपन

प्रदेश में वर्तमान मौसमी सिस्टम के कारण केवल दिन ही नहीं, बल्कि रात का तापमान भी लगातार छलांग लगा रहा है। राजधानी रायपुर में रात का न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके कारण लोगों को रात के समय भी गर्म हवाओं और उमस से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। घरों के भीतर कूलर और पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD Raipur) के अनुसार, वर्तमान में आ रही शुष्क और गर्म हवाओं के चलते अगले चार दिनों के भीतर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने आम लोगों को दोपहर के समय बिना वजह घरों से बाहर न निकलने और लू (Heat Wave) से बचने के लिए लगातार तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह जारी की है।