ब्रेकिंग
WFI Notice to Vinesh Phogat: विनेश फोगाट ने दिया WFI के नोटिस का जवाब, 14 दिन में सौंपेंगी सबूत HPSC Exam 2026: 17 मई को होगी PGT कंप्यूटर साइंस परीक्षा, जानें कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड डिंडौरी: होटल में पानी पी रहा था शिक्षक, 50 हजार रुपये से भरा थैला लेकर उड़े बदमाश Lokayukta Trap in Damoh: 6 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ाया सचिव, चपरासी को दिए थे पैसे MP High Court: मध्य प्रदेश में बंद चेक पोस्ट खोलने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक, ट्रांसपोर्टरों को रा... भोपाल पुलिस की नई पहल: अब QR कोड स्कैन कर सीधे करें शिकायत, घर बैठे होगा समाधान लापरवाही की हद! मुरैना में नाबालिग लगा रहा था झाड़ू, कर्मचारी फोन पर था व्यस्त; वायरल हुआ वीडियो शादी वाले दिन दुल्हन के साथ हो गया खेला! हल्दी लगाते ही सूजे होंठ, मंडप की जगह जाना पड़ा अस्पताल रोंगटे खड़े कर देगी इस मासूम की बहादुरी! 7 मिनट तक तेंदुए का जबड़ा पकड़े मौत से लड़ता रहा बच्चा पुलिसकर्मियों के शौर्य का सम्मान: नक्सलवाद पर लगाम कसने वाले 101 जवानों को मिला प्रतिष्ठित केएफ रूस्...

शादी वाले दिन दुल्हन के साथ हो गया खेला! हल्दी लगाते ही सूजे होंठ, मंडप की जगह जाना पड़ा अस्पताल

Khargone Wedding News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक परिवार में शादी की खुशियां में उस समय दहशत और डर में बदल गई, जब हल्दी लगाने के कारण दुल्हन सहित कई अन्य लोगों के शरीर पर एलर्जी हो गई. दुल्हन के तो होंठ पर सूजन हो भी गई. आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दुल्हन को एडमिट किया गया है. घटना से परिवार के लोग काफी डरे हुए हैं. यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

जानकारी के अनुसार, खरगोन जिले के कसरावद में रहने वाले एक परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं. हंसी-खुशी सभी रस्में निभाई जा रही थीं. हालांकि, इसी बीच हल्दी के बाद दुल्हन और उनके परिवार के अन्य सदस्य के शरीर पर एलर्जी हो गई. उन्हें शरीर में काफी खुजली होने लगी. दुल्हन के तो होंठ भी काफी सूज गए. आनन-फानन में दुल्हन को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि परिवार के अन्य लोगों को खरगोन में ही प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया.

दुल्हन की बिगड़ी हालत

एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अशोक यादव ने बताया कि खरगोन के कसरावद की रहने वाली एक दुल्हन को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रारंभिक जांच में पता कि दुल्हन की शादी की तैयारियां चल रही थीं. इसी के चलते उसे हल्दी लगाई गई थी. पैकेट वाली हल्दी होने के चलते उसमें केमिकल मिला था, जो कि शरीर पर अचानक रिएक्शन करने लगा और इसका इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के शरीर पर एलर्जी हो गई.

दुल्हन के होंठों पर आई सूजन

इसी वजह से उनके शरीर पर खुजली होने लगी. दुल्हन के तीन से चार अन्य परिजन को भी इस तरह की परेशानी हुई है. बाकी परिजन का डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन दुल्हन की हालत गंभीर होने और उसके होंठों पर सूजन होने के चलते उसे एडमिट किया गया है. इंदौर के साथ खरगोन जिले में भी यह ऐसा पहला मामला बताया जा रहा है. एमवाय अस्पताल के अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि वह कोई भी व्यक्ति शादी या फिर मांगलिक कार्यक्रम में पैकेट हल्दी की जगह पिसी हुई हल्दी का इस्तेमाल करें.

उसमें किसी भी तरह के केमिकल का प्रयोग नहीं किया जाता है, जिससे नुकसान पहुंच ने की कोई संभावना नहीं होती है.