ब्रेकिंग
'क्या आप कट्टर हिंदू हैं?' राम मंदिर CEO पद के इंटरव्यू में पूर्व IAS-IPS और सैन्य अफसरों से पूछे गए... देश में मानसून का रौद्र रूप: UP-बिहार से लेकर हिमाचल तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य का ... पाली में सनसनीखेज साइबर फ्रॉड, पेट्रोल पंपों पर फर्जी QR कोड लगाकर ग्राहकों का डिजिटल भुगतान किया चो... सोलापुर के बबलाद गांव में कन्नड़ स्कूल की छत की परत गिरी: 13 बच्चे घायल, मलबे से सुरक्षित निकाले गए ... नंगे पांव आस्था या सोशल मीडिया ट्रेंड? जानिए क्यों डीजे और बाइक्स के दौर में भी अटूट है शिव भक्तों क... विश्व हाथी दिवस पर कॉर्बेट लैंडस्केप से अच्छी खबर के साथ चिंता भी, हाथियों की संख्या बढ़कर हुई 1,226 टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दोबारा कार्यकाल लेने से किया इनकार, बोर्ड से नया उत्तराधिकारी ... पाकिस्तान में गहराया पेट्रोल संकट: डीलरों ने सरकार को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, 15 अगस्त से देशव्या... बिहार में आसमान से बरसी आफत, बांका, लखीसराय और जमुई में ठनका गिरने से 9 की मौत; ₹4-4 लाख मुआवजे की घ... हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हाहाकार: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, मंडी और शिमला में बिजली-प...

Gariaband Viral Video: गरियाबंद में CEO के पैरों में गिरे बुजुर्ग; ‘साहब एक छत दे दो’ की गुहार लगाते हुए रो पड़े दादा, देखें वीडियो

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से सुशासन तिहार के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. देवभोग विकासखंड के माडागांव शिविर में एक बुजुर्ग दंपत्ति पीएम आवास की मांग को लेकर जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर के पैरों में गिरकर गुहार लगाते नजर आया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपत्ति विशेष पिछड़ी कमार जनजाति से संबंध रखते हैं, जिन्हें राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र के रूप में भी जाना जाता है. दंपत्ति लंबे समय से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाया. कई बार आवेदन और अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर वह सुशासन तिहार के शिविर में पहुंचे थे.

पंचायत सीईओ के पैरों में गिर गया दंपति

वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग दंपत्ति जिला पंचायत सीईओ के सामने दंडवत प्रणाम करते हुए अपने लिए आवास की मांग कर रहे है. वृद्ध महिला और पुरुष हाथ जोड़कर अधिकारियों से रहने के लिए एक छत देने की अपील करते दिखाई दिए. मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस दृश्य को देखकर भावुक प्रतिक्रिया दी.

क्या कहा पंचायत सीईओ ने?

मामले को लेकर जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर ने कहा कि संबंधित दंपत्ति का नाम अब तक किसी भी सर्वे सूची में शामिल नहीं है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 से यह परिवार गांव से बाहर रह रहा था, जिसके कारण इनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नहीं जुड़ पाया. उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी सर्वे में दंपत्ति का नाम शामिल कराने की प्रक्रिया की जाएगी और पात्रता के अनुसार उन्हें आवास उपलब्ध कराने का प्रयास होगा.