ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...

Bastar Innovation Mahakumbh: बस्तर इनोवेशन महाकुंभ का आगाज; बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

बस्तर: नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं. सरकार की तरफ से विकास को गति दी जा रही है. इस क्रम में सोमवार 4 मई को बस्तर के शहीद कर्मा यूनिवर्सिटी में विशेष आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम को बस्तर इनोवेशन का नाम दिया गया है. शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यायल में छात्रों के स्टार्टप को लेकर इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया.

रोजगार की दिशा में अहम कार्यक्रम

बस्तर यूनिवर्सिटी के कुलपति मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम में आदिवासी छात्र और बड़ी संख्या में पुनर्वासित माओवादी शामिल हुए. जिन्हें नया व्यवसाय शुरू करने के लिए ट्रेनिंग इस कार्यक्रम के माध्यम से दी जा रही है. बस्तर संभाग से 1032 छात्र इस कार्यक्रम में शामिल हुए. जिनमें 642 छात्राएं व 389 छात्र शामिल हैं. जो कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर से हैं.

बस्तर इनोवेशन में सोशल मीडिया की भूमिका

बड़ी संख्या में छात्र इस कार्यक्रम को सोशल मीडिया के माध्यम से देखेंगे. सभी सत्रों के लिए अनुवाद बस्तर की लोकल हल्बी भाषा में भी किया जा रहा है. करीब 200 की संख्या में पुनर्वासित माओवादी भी उद्योग, रोजगार, स्टार्टअप की शिक्षा ग्रहण करेंगे. पूरे भारत देश से करीब 50 से अधिक विशेषज्ञ इस कार्यक्रम में शामिल होकर बस्तर में युवाओं को शिक्षा दे रहे हैं.

इस कार्यक्रम में मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन, आईआईटी भिलाई, MFCC और CGCost के विशेषज्ञ शामिल हैं. इसके अलावा डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और स्वालंबी भारत अभियान से सम्बंधित सदस्य भी इस कार्यक्रम में मौजूद हैं. मंगलवार 5 मई को समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे