ब्रेकिंग
Shoaib Akhtar Brother Death: पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन, सोशल मीडिया प... Jharkhand T20 League Final: छोटा नागपुर रॉयल्स बना चैंपियन; कुमार कुशाग्र की धुआंधार पारी से जीता फा... Akshay Kumar on Bhojpuri Cinema: 'भोजपुरी हॉलीवुड से भी बेहतर है', अक्षय कुमार का बयान सोशल मीडिया प... US-Iran Deal Crisis: ईरान का परमाणु निरीक्षण से इनकार, ट्रंप ने दी बातचीत रद्द करने की धमकी Forex Market News: क्या रुपया जल्द ही 96 का स्तर छुएगा? कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी दबाव में भारत... Hidden Costs of AI: OpenAI और Claude पर हिंदी भाषा का पड़ता है ज्यादा असर, टोकन खर्च बढ़ने से बढ़ रहा ह... Swapna Shastra: सपने में खुद को नाचते हुए देखने का क्या है मतलब? जानें शुभ या अशुभ संकेत Black Pepper Benefits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काली मिर्च है रामबाण उपाय, जानें सेवन का सही तरीक... Beur Jail Corruption Case: पटना के बेऊर जेल में बड़ी कार्रवाई; सुपरिटेंडेंट समेत 7 अधिकारी सस्पेंड Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य ने उठाई निष्पक्...

West Bengal Election Results: बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत; सांसद चिंतामणि महाराज ने खुद बनाई और खिलाई कार्यकर्ताओं को ‘झालमुरी’

बलरामपुर: पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल है. भाजपा संगठन से जुड़े कार्यकर्ता अलग अलग तरीकों से इस बड़ी जीत का जश्न मना रहे हैं. रामानुजगंज दौरे पर पहुंचे सांसद चिंतामणि महाराज ने इस जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं को झालमुरी बनाकर खिलाया और सभी को बंगाल जीत पर धन्यवाद दिया.

सांसद ने झालमुरी बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाया

गुरुवार को सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज सुशासन तिहार में शामिल होने के लिए रामानुजगंज पहुंचे. यहां सर्किट हाउस में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इसके बाद बंगाल जीत का जश्न उन्होंने कार्यकर्ताओं को झालमुरी खिलाकर किया. सांसद ने अपने हाथों से झालमुरी बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल रहा.

भाजपा पर भरोसा जताने बंगाल की जनता का धन्यवाद

सरगुजा लोकसभा सांसद चिंतामणि महाराज ने रामानुजगंज दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में के अलावा दो और राज्यों में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा. मोदी जी, अमित शाह और नितिन गडकरी के नेतृत्व में वहां की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया है. ऐसा लग रहा था कि जीतना बहुत कठिन है लेकिन इनके मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ता लगे हुए थे और आज बंगाल की जीत सबसे बड़ी जीत के तौर पर पूरा देश मान रहा है.

आज हमारे कार्यकर्ता लोग जुटे हैं. इस जीत के लिए वहां की जनता जिन्होंने भाजपा पर भरोसा किया, उन्हें धन्यवाद देता हूं. यहां से भी जो हमारे कार्यकर्ता वहां काम करने गए थे वो सभी कार्यकर्ता को धन्यवाद देता हूं- चिंतामणि महाराज, सांसद सरगुजा

सुशासन तिहार में शामिल हो रहे सांसद मंत्री

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के जरिये गांव गांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सांसद विधायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं. शिविर के माध्यम से जनता की समस्याएं जनप्रतिनिधि सुन रहे हैं साथ ही त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे हैं.