ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...

MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 62 IPS अफसरों के तबादले, 19 जिलों के बदले गए SP

Bhopal: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने शनिवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 62 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी इस जंबो सूची में एडीजी (ADG), डीआईजी (DIG), एसपी (SP) और डीसीपी (DCP) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाना के बीच लंबी चर्चा के बाद कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से इस सूची को अंतिम रूप दिया गया।

विवादों में रहे पुलिस अधीक्षकों (SP) पर गिरी गाज

राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए उन जिलों के एसपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है, जहां हाल ही में बड़ी आपराधिक घटनाएं या विवाद सामने आए थे:

  • सिंगरौली: हाल ही में हुई बड़ी बैंक डकैती की घटना के बाद सिंगरौली एसपी मनीष खत्री को हटाकर एआईजी (PHQ) भेज दिया गया है।

  • सिवनी: सिवनी के चर्चित हवाला कांड के बाद वहां के एसपी सुनील मेहता को हटाकर डीसीपी (DCP) इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है।

इन 19 जिलों के बदल गए SP

सरकार ने इस तबादला एक्सप्रेस में कुल 19 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदल दिया है। इन जिलों में शामिल हैं:

भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्णा, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली और सिवनी।

इसके अलावा बुरहानपुर के एसपी देवेंद्र पाटीदार का तबादला झाबुआ कर दिया गया है, लेकिन फिलहाल बुरहानपुर में नए एसपी की नियुक्ति नहीं की गई है।

प्रमोटेड अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

उन अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग दी गई है जो डीआईजी (DIG) पद पर प्रमोट होने के बावजूद एसपी के रूप में कार्य कर रहे थे।

  • अतिरिक्त प्रभार में बदलाव: विशेष डीजी अनिल कुमार को लेखा एवं कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वहीं, मोहम्मद शाहिद अबसार अब पीटीआरआई के साथ ‘एडीजी चयन एवं भर्ती’ का जिम्मा भी संभालेंगे। बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा को हॉक फोर्स (बालाघाट) के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रमुख IPS अफसरों के तबादलों की सूची (Transfer List)

अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नई जिम्मेदारी
शैलेंद्र सिंह चौहान एसपी, रीवा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था), भोपाल
मयंक अवस्थी एसपी, धार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, इंदौर
शिव दयाल एसपी, झाबुआ डीआईजी (PHQ), भोपाल
विवेक सिंह डीसीपी, भोपाल डीआईजी, शहडोल रेंज
अमित यादव (असित यादव) एसपी, भिंड डीआईजी, ग्वालियर रेंज
सूरज वर्मा एसपी, दतिया एसपी, भिंड
यांगचेन डोलकर एसपी, इंदौर देहात एसपी, शिवपुरी
अमित सिंह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, इंदौर डीआईजी (विजिबल)
अवधेश गोस्वामी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भोपाल डीआईजी (PHQ)
अमित सांघी डीआईजी, ग्वालियर डीआईजी (SAF), भोपाल
वीरेंद्र कुमार सिंह डीआईजी, चयन डीआईजी, नर्मदापुरम (PHQ)
प्रशांत खरे डीआईजी, नर्मदापुरम डीआईजी (PHQ)
मनीष अग्रवाल डीआईजी, SAF डीआईजी (PHQ)
मनोज कुमार राय एसपी, खंडवा डीआईजी (PHQ)
रियाज इकबाल एसपी, रेडियो डीआईजी (PHQ)
राहुल कुमार लोढ़ा एसपी, रेल डीआईजी (PHQ)
सिमाला प्रसाद एसपी रेल, जबलपुर डीआईजी (PHQ)
कुमार प्रतीक डीसीपी, इंदौर डीआईजी (नारकोटिक्स)
अरविंद तिवारी एआईजी (PHQ) सेनानी चौथी बटालियन