ब्रेकिंग
Bhopal News: भोपाल में सजी अनोखी महफिल, एक मंच पर आए न्यायपालिका और साहित्यकार; DSP की किताब का विमो... MP Farmers Protest: मध्य प्रदेश में कई किसान नेता हाउस अरेस्ट; आंदोलन से पहले पुलिस ने क्यों उठाए सख... Morena Crime: मुरैना में प्रेमी जोड़े के मिले शव; सुसाइड या 'ऑनर किलिंग'? गुत्थी सुलझाने में जुटी पु... Shivpuri Weather News: शिवपुरी में आंधी-तूफान का कहर, दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत; मौसम विभाग ने ज... MP News: मध्य प्रदेश के एक और नामी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से पूरे इलाके में मचा हड़कंप CM Mohan Yadav on Bengal: "ममता जब निर्ममता करेगी तो...", बंगाल के रुझानों पर बोले सीएम मोहन यादव; ब... PM Kisan Yojana: किसानों की मौज! इस दिन आ सकती है ₹4,000 की डबल किस्त; तुरंत चेक करें अपना नाम Kailash Vijayvargiya on Bengal: बंगाल में BJP की बढ़त देख भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; ममता बनर्जी पर... Tamil Nadu News: राजनीति में विजय का उदय, शेयर बाजार में सन टीवी की गिरावट; एक दिन में ₹2300 करोड़ क... West Bengal Election Analysis: बंगाल में कैसे हारीं ममता बनर्जी? मुस्लिम और महिला वोट बैंक में सेंध ...

Weather Update: दिल्ली में दो दिन तक राहत की बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें असम-बंगाल और तमिलनाडु का हाल

दिल्ली-NCR में आज सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली. मौसम विभाग ने कल भी बारिश की संभावना जताई है. आज गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. आईएमडी के अनुसार मौसम में ये बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है.

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान हैं. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कई दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. तटीय आंध्र प्रदेश में 4 मई को तेज आंधी चलने की संभावना है. वहीं बंगाल 4 से 8 मई बारिश का संभावना है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले 4 दिनों तक बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिस कारण तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं इस दौरान कई जिलों में ओले गिरने के भी आसार हैं. प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को भी बारिश के आसार हैं. आईएमडी ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

बिहार में क्या है मौसम का हाल?

बिहार के कई जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है. आईएमडी के अनुसार मौसम में ये बदलाव 8 मई तक जारी रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

राजस्थान में भी होगी बारिश

राजस्थान में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. राजस्थान में 4 और 5 मई को 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है. राजस्थान में धूलभरी आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. 4 मई को इन इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है.

हिमाचल- उत्तराखंड में होगी बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 4 से 8 मई तक हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. उत्तराखंड में 4 मई को भारी बारिश हो सकती है.