ब्रेकिंग
Ambala-Delhi Highway Crime: नेशनल हाईवे पर सरेराह गुंडागर्दी; फॉर्च्यूनर के शीशे तोड़ परिवार को बनाय... Faridabad News: फरीदाबाद की नहर में 2 बच्चों संग पिता ने लगाई छलांग; 5 किमी दूर जिंदा मिला एक बेटा, ... Haryana Secretariat Suicide: हरियाणा सचिवालय में सनसनी, विजिटर पास बनवाकर घुसे कर्मचारी ने की आत्महत... NEET 2026: परीक्षार्थियों के लिए फरिश्ता बनी पुलिस; रास्ता भटक रही छात्रा को पहुंचाया सेंटर, मौके पर... Bhopal News: भोपाल में सजी अनोखी महफिल, एक मंच पर आए न्यायपालिका और साहित्यकार; DSP की किताब का विमो... MP Farmers Protest: मध्य प्रदेश में कई किसान नेता हाउस अरेस्ट; आंदोलन से पहले पुलिस ने क्यों उठाए सख... Morena Crime: मुरैना में प्रेमी जोड़े के मिले शव; सुसाइड या 'ऑनर किलिंग'? गुत्थी सुलझाने में जुटी पु... Shivpuri Weather News: शिवपुरी में आंधी-तूफान का कहर, दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत; मौसम विभाग ने ज... MP News: मध्य प्रदेश के एक और नामी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से पूरे इलाके में मचा हड़कंप CM Mohan Yadav on Bengal: "ममता जब निर्ममता करेगी तो...", बंगाल के रुझानों पर बोले सीएम मोहन यादव; ब...

CM Mohan Yadav on Bengal: “ममता जब निर्ममता करेगी तो…”, बंगाल के रुझानों पर बोले सीएम मोहन यादव; बताई BJP की जीत की वजह

भोपालः पश्चिम बंगाल-असम में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। इस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चुनाव की बेला में मैं सभी को दिल से बधाई देता हूं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है अंग भंग कलिंग। आज सब तरफ भाजपा का झंडा लहराया है। असम में राष्ट्रवादी शक्तियों का फिर एक बार घुसपैठियों के खिलाफ विजयी कदम बढ़ा है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी बेहाल हो गई है। बंगाल आजादी के पहले से बहुत सक्षम-सबल और विकासपरक राज्य हुआ करता था। लेकिन, दुर्भाग्य से पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट, फिर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने यहां जंगल राज स्थापित किया। बंगाल की लीडरशीप के कारण यह राज्य देश में पिछड़ गया। ममता जब निर्ममता करेगी तो उसकी कीमत तो चुकानी पड़ेगी।

सभी जगह लहरा रहा भाजपा का झंडा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का परिणाम टीएमसी की दुर्व्यवस्था का प्रतिकार है। चुनाव परिणाम को लेकर जो-जो सर्व आए थे वह सभी लगभग सार्थक होते दिखाई दे रहे हैं। हर तरफ भाजपा का झंडा लहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह 22वां राज्य एनडीए के साथ खड़ा होता दिखाई देगा। यह 17वां राज्य होगा जहां भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रति प्रेम दर्शाने के लिए, निर्वाचन प्रक्रिया में धैर्य दिखाने के लिए, आतंक-अव्यवस्था के बावजूद दृढ़ प्रतिज्ञ रहने के लिए मैं पश्चिम बंगाल की जनता को बधाई देता हूं।

पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही सुशासन की बयार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ पश्चिम बंगाल औरअसम में जीत रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन की बयार चल रही है। इस विजय अभियान में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल मार्गदर्शन में हर कार्यकर्ता ने अपनी भूमिका अदा की।