ब्रेकिंग
Latehar News: लातेहार में औरंगा नदी पर बने पुल का अस्तित्व संकट में, पिलर क्षतिग्रस्त होने से आवाजाह... Road Construction Department: सीएम की अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक, कनेक्टिंग फ्लाईओवर को लेकर दिए ये... Shocking Crime: युवक की तड़पा-तड़पा कर हत्या, आखिरी सांस लेने से पहले पुलिस को बताए हमलावरों के नाम;... Jharkhand Mausam News: गर्मी से मिलेगी राहत! झारखंड के इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की चेतावन... Dhanbad DC in Rural Areas: धनबाद डीसी की दूरस्थ गांवों में 'संध्या चौपाल', ग्रामीणों की समस्याएं सुन... Summer Special Trains 2026: झारखंड के रेल यात्रियों को तोहफा, रांची और धनबाद के लिए 12 नई स्पेशल ट्र... Road Accident: थाना गेट के सामने चलती बाइक बनी आग का गोला, सवारों ने कूदकर बचाई जान; देखें वीडियो Crime in Jharkhand: दुमका में महिला की बेरहमी से हत्या, अंधविश्वास में डूबे युवक ने उतारा मौत के घाट... IAS Vinay Choubey News: हजारीबाग वन भूमि घोटाला केस में IAS विनय चौबे को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खार... Pushpa Murder Case: बहुचर्चित पुष्पा हत्याकांड पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, झारखंड सरकार ने हाई कोर्ट के आद...

Crime News: अनाथ लड़की के साथ दरिंदगी! सहेली के परिवार ने पीटा, फिर स्नैपचैट फ्रेंड ने मदद के बहाने किया रेप

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के डोंबिवली की एक निजी संस्था में काम करने वाली अनाथ युवती के जीवन में उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उसकी सहेली के परिवार ने ही उस पर हमला बोल दिया. बताया जा रहा है कि किसी झूठे आरोप को लेकर सहेली के पिता और अन्य परिजनों ने युवती की बेरहमी से पिटाई की. गंभीर रूप से घायल और डरी हुई युवती पुलिस में शिकायत दर्ज कराना चाहती थी, लेकिन उसके पास साथ चलने वाला कोई सगा-संबंधी नहीं था.

मदद के लिए युवती ने सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट का सहारा लिया. उसने कुछ ही दिन पहले संपर्क में आए एक युवक, क्रिश भोईर को अपनी आपबीती सुनाई और पुलिस स्टेशन चलने में मदद मांगी. क्रिश उसे मानपाड़ा पुलिस स्टेशन ले जाने के बहाने अपनी गाड़ी पर बैठाकर ले गया. लेकिन स्टेशन पहुंचने के बजाय वह उसे एक सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने युवती की बेबसी का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया.

मोबाइल और पैसे भी लूटे

दरिंदगी यहीं खत्म नहीं हुई. आरोपी ने पीड़िता के पास मौजूद पैसे लूट लिए और उसका मोबाइल भी छीन लिया. पकड़े जाने के डर से उसने मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर फेंक दिया और पीड़िता को असहाय छोड़कर फरार हो गया.

शिवसेना के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई

किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता शिवसेना (शिंदे गुट) के केंद्रीय कार्यालय पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक राजेश मोरे के निर्देश पर शिवसेना महिला आघाड़ी की कार्यकर्ता तुरंत पीड़िता के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचीं. पुलिस अधिकारी संपत फडोल और उनकी टीम ने फुर्ती दिखाते हुए तकनीकी जांच शुरू की और महज एक घंटे के भीतर आरोपी क्रिश भोईर को दबोच लिया.

पुलिस को संदेह है कि आरोपी पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है, जिसकी जांच महिला पुलिस अधिकारी प्रियंका सादळकर कर रही हैं. शिवसेना पदाधिकारी किरण मोंडकर ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है.