ब्रेकिंग
Hajipur-Talwara Road Accident: बस और ट्राले की भीषण टक्कर, ड्राइवर समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल Gurdaspur Gas Leak: गुरदासपुर में गैस लीक होने से मचा हड़कंप, एहतियातन खाली करवाया गया पूरा इलाका Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, आज ₹5000 से ज्यादा सस्ती हुई चांदी; दे... Gurdaspur News: गुरदासपुर में दुकान के बाहर ग्रेनेड फेंके जाने के बाद हाई अलर्ट, बाजारों में पुलिस क... Shambhu-Ambala Rail Track Blast: रेल ट्रैक ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार Sirsa News: सिरसा में ट्रैक्टर एजेंसी में लगी भीषण आग, रोडवेज चालकों की बहादुरी से अस्पताल के मरीजों... Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी के बीच आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें अगले 3 दिन आपके जि... CBSE School New Rules: सीबीएसई स्कूलों में सत्र 2026 से बड़ा बदलाव, विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने उठ... Amritsar Excise Raid: अमृतसर के भिंडा सैदां में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में लावार... BJP Leader Threat: भाजपा युवा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबर से आई कॉल के बाद हड़कंप

Crime in Jharkhand: दुमका में महिला की बेरहमी से हत्या, अंधविश्वास में डूबे युवक ने उतारा मौत के घाट; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दुमका: अंधविश्वास मनुष्यों की सोचने और समझने की शक्ति नष्ट कर देता है, वह कोई भी खतरनाक कदम उठाने से पहले अपने भविष्य के बारे में नहीं सोचता है. कुछ ऐसा ही मामला दुमका में देखने को मिला है. जब एक युवक ने अपनी पड़ोसन की लाठी से पीट पीटकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी कि उसे लगता था कि वह शादी के 10 साल बीत जाने के बाद भी पिता नहीं बन पा रहा था. आरोपी युवक को शक था कि इस वृद्ध महिला ने ही कोई जादू टोना किया है. घटना के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरसोल गांव निवासी 35 वर्षीय मुंशी टुडू ने अपनी पड़ोस में रहने वाली 55 साल की एक विधवा महिला पक्कू हेंब्रम की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोपी युवक की शादी 10 साल पहले हुई थी लेकिन 10 साल के बाद भी युवक पिता नहीं बन पाया था.

डायन होने के शक में महिला की हत्या

वहीं पड़ोस में रहने की वजह से महिला पक्कू हेंब्रम का मुंशी के घर हमेशा आना जाना लगा रहता था. पिछले साल युवक के पिता की भी मौत हो गई थी. इन सब मामलों के पीछे युवक, विधवा महिला पक्कू को ही दोषी मानता था. युवक को लगता था कि महिला डायन है, जिसकी वजह से उसका पूरा परिवार बर्बाद हो गया. साथ ही महिला घर से निकलते ही टोक दिया करती है, जिस कारण उसका कोई भी काम नहीं हो पाता है.

घर बुलाकर उतारा मौत के घाट

मुंशी टुडू अंधविश्वास में इस कदर अंधा हो गया था कि उसने ठान लिया कि अब वह महिला को जान से मार देगा. सोमवार रात आरोपी युवक ने किसी बहाने महिला को घर बुलाया और लाठी-डंडों से पीट-पीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस

महिला की हत्या से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. जैसे ही इसकी जानकारी गांव के चौकीदार को लगी. चौकीदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भागने का प्रयास कर रहे मुंशी टुडू को धर दबोचा और हत्या में प्रयुक्त डंडे को भी बरामद कर लिया. साथ ही मृतक की बेटी मकलू हांसदा के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है.

गिरफ्तार युवक को लगता था कि उसके घर में जो कुछ घटना हो रही है, उसके लिए पड़ोस की महिला जिम्मेदार है और इसी मानसिकता को लेकर उसने उसकी हत्या कर दी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है: पीतांबर सिंह खेरवार, एसपी