ब्रेकिंग
Hajipur-Talwara Road Accident: बस और ट्राले की भीषण टक्कर, ड्राइवर समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल Gurdaspur Gas Leak: गुरदासपुर में गैस लीक होने से मचा हड़कंप, एहतियातन खाली करवाया गया पूरा इलाका Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, आज ₹5000 से ज्यादा सस्ती हुई चांदी; दे... Gurdaspur News: गुरदासपुर में दुकान के बाहर ग्रेनेड फेंके जाने के बाद हाई अलर्ट, बाजारों में पुलिस क... Shambhu-Ambala Rail Track Blast: रेल ट्रैक ब्लास्ट का मामला सुलझा, हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार Sirsa News: सिरसा में ट्रैक्टर एजेंसी में लगी भीषण आग, रोडवेज चालकों की बहादुरी से अस्पताल के मरीजों... Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी के बीच आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें अगले 3 दिन आपके जि... CBSE School New Rules: सीबीएसई स्कूलों में सत्र 2026 से बड़ा बदलाव, विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने उठ... Amritsar Excise Raid: अमृतसर के भिंडा सैदां में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में लावार... BJP Leader Threat: भाजपा युवा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबर से आई कॉल के बाद हड़कंप

Pushpa Murder Case: बहुचर्चित पुष्पा हत्याकांड पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, झारखंड सरकार ने हाई कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

बोकारो: जिले के पुष्पा कुमारी चर्चित हत्याकांड अभी तक पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. मामला हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया. सुप्रीम कोर्ट ने भी उच्च न्यायालय द्वारा बोकारो पुलिस को दिए गए आदेश को पूरी तरह से नहीं नकारा है. पुलिसिया कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने भी संदेह जाहिर किया है. मामले की जानकारी सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्गत किए गए पत्र के आधार पर जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता देवी ने दी.

जिला परिषद की उपाध्यक्ष बबीता देवी ने कहा पुलिस पुष्पा कुमारी हत्याकांड को सुलझाने के बजाय खुद को बचाने में जुटी है तो न्याय कैसे मिलेगा. उन्होंने कहा कि जब मामला हाईकोर्ट में चल ही रहा था तो झारखंड सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाने की क्या जरूरत पड़ गई. जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट जाने का कारण सिर्फ इतना ही है कि मृतक पुष्पा कुमारी की मां रेखा देवी दिहाड़ी मजदूर है. वह महिला सुप्रीम कोर्ट जाकर केस कैसे लड़ पाएगी.

न्याय दिलाकर रहेंगे: जिप उपाध्यक्ष

बबीता देवा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी बोकारो पुलिस को कोई राहत नहीं दी है. हाईकोर्ट ने बोकारो पुलिस को 48 घंटे के अंदर डीएनए सैंपल कोलकाता से जांच कराने का आदेश दिया था. उसे बदल कर सुप्रीम कोर्ट ने सैंपल जांच कराने का समय एक सप्ताह कर दिया है. हाईकोर्ट के अन्य आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया है. बबीता देवी ने कहा सुप्रीम कोर्ट जाना ही बोकारो पुलिस की मंशा पर सवाल उठाता है. उन्होंने आश्वस्त किया कि हम सभी रेखा देवी के साथ हैं. उन्हें न्याय दिलाकर ही रहेंगे.

क्या है पुष्पा हत्याकांड

बीते 9 महीने से लापता पिंड्रजोड़ा थाना क्षेत्र की पुष्पा हत्याकांड का हाईकोर्ट द्वारा हस्तक्षेप करने के बाद खुलासा हुआ था. जिसमें हाईकोर्ट ने प्रदेश के डीजीपी को तलब कर दिया था. आनन फानन में डीजीपी ने सीआईडी की संध्या रानी मेहता को जांच में भेजा, उसके बाद पुलिस रेस में आई और 9 महीने से पुलिस की सुस्ती से जो मामला लटका हुआ था वह मात्र एक दिन में खुलकर सामने आ गया.

सीआईडी जांच के दौरान संदिग्ध दिनेश को पुलिस ने पूछताछ के लिए लाया और कड़ाई से पूछताछ के दौरान चास थाना क्षेत्र से पुष्पा का शव गड्ढे से बरामद किया गया. इसके बाद पिंड्राजोड़ा थाना के सभी 28 पुलिसकर्मी को एक साथ सस्पेंड कर दिया गया. हालांकि इसी मामले में एक साथ बोकारो आईजी, डीआईजी और एसपी का तबादला भी कर दिया गया.