ब्रेकिंग
Shocking Crime: युवक की तड़पा-तड़पा कर हत्या, आखिरी सांस लेने से पहले पुलिस को बताए हमलावरों के नाम;... Jharkhand Mausam News: गर्मी से मिलेगी राहत! झारखंड के इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की चेतावन... Dhanbad DC in Rural Areas: धनबाद डीसी की दूरस्थ गांवों में 'संध्या चौपाल', ग्रामीणों की समस्याएं सुन... Summer Special Trains 2026: झारखंड के रेल यात्रियों को तोहफा, रांची और धनबाद के लिए 12 नई स्पेशल ट्र... Road Accident: थाना गेट के सामने चलती बाइक बनी आग का गोला, सवारों ने कूदकर बचाई जान; देखें वीडियो Crime in Jharkhand: दुमका में महिला की बेरहमी से हत्या, अंधविश्वास में डूबे युवक ने उतारा मौत के घाट... IAS Vinay Choubey News: हजारीबाग वन भूमि घोटाला केस में IAS विनय चौबे को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खार... Pushpa Murder Case: बहुचर्चित पुष्पा हत्याकांड पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, झारखंड सरकार ने हाई कोर्ट के आद... Railway News: एक दशक बाद भी अधूरी है स्टेशन की सेकेंड एंट्री! टिकट काउंटर और पार्किंग के लिए भटक रहे... Jagadguru Rambhadracharya: 'छत्तीसगढ़ में अब नक्सलवाद नहीं, राम गाथा सुनाई देगी', जगद्गुरु रामभद्राच...

Trump Rally Shooting: ट्रंप की रैली में गोली चलाने वाले शूटर को पुलिस ने तुरंत क्यों नहीं मारा? 36 घंटे बाद हुआ बड़ा खुलासा

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (WHCD) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाले शूटर को सीक्रेट सर्विस ने जान से नहीं मारा. इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं. 2024 में पेंसिल्वेनिया में जब ट्रंप पर गोली चली थी, तब सीक्रेट सर्विस के लिए तैनात स्नाइपर ने शूटर को मार गिराया था. इतिहास में देखा जाए तो अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या करने या उनकी हत्या की कोशिश करने वाले कम से कम 4 मामलों में शूटरों को मौके पर ही सुरक्षा एजेंसियों ने मार गिराया है.

ऐसे में इस बार शूटर के बच निकलने का मामला चर्चा में है. विपक्षी डेमोक्रेट्स इसे साजिश से जोड़ रहे हैं, जबकि ट्रंप प्रशासन का कहना है कि विपक्ष इस मामले पर राजनीति कर रहा है.

शूटर को क्यों नहीं मारा गया?

सीबीएस न्यूज के मुताबिक सीक्रेट सर्विस ने शूटर कोल एलन को अदालत में पेश करते हुए एक हलफनामा दाखिल किया है. इस हलफनामे के मुताबिक कोल एलन को जब यह खबर मिली कि ट्रंप होटल में आयोजित एक पार्टी में शामिल होंगे, तो उसने उस होटल को 3 दिन के लिए बुक कर लिया.

पार्टी के दौरान उसे जब खबर मिली कि ट्रंप आ चुके हैं, तब उसने पार्टी स्थल पर जाने का फैसला किया. सीक्रेट सर्विस के मुताबिक बंदूक लेकर जब उसने पार्टी में घुसने का प्रयास किया तो सीक्रेट सर्विस के जवानों ने उसे रोकने की कोशिश की. इस दौरान कोल एलन ने एक जवान के सीने पर गोली चला दी.

हलफनामे के मुताबिक बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से जवान को कुछ नहीं हुआ. इसके बाद सीक्रेट सर्विस की तरफ से 5 गोलियां चलाई गईं. हालांकि, एक भी गोली शूटर कोल एलन को ठीक से नहीं लगी. कोल ने गोली चलता देख जमीन पर गिर गया और सरेंडर की मुद्रा में लेट गया.

शूटर के निशाने पर ट्रंप और उनके मंत्री

सीक्रेट सर्विस ने अदालत को बताया कि शूटर कोल एलन के निशाने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके कैबिनेट के मंत्री थे. शूटर ट्रंप को क्यों मारना चाहते थे, इसका खुलासा नहीं हुआ है. हालांकि, एक नोट सामने आया है, जिसमें शूटर ट्रंप के कार्यशैली से नाराज बताए जा रहे हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक अगर व्हाइट हाउस के पास अपना बॉलरूम होता तो यह घटना नहीं घटती.