ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

Surat News: सूरत में गहराया LPG संकट, गैस सिलेंडर की भारी किल्लत; हाथों में खाली बोतलें लेकर भटक रहे लोग

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है. देश के अलग-अलग राज्यों में काम कर रहे लोगों के लिए एलपीजी संकट गहराता जा रहा है. मिडिल-ईस्ट में जंग की वजह से कंपनियों में ताला लगने शुरू हो गए हैं. दूसरे राज्यों के मजदूर पलायन करने के लिए मजबूर है. पलायन कर रहे मजदूरों का असर रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों पर भी देखने को मिल रहा है. सूरत के उधना स्टेशन पर रविवार को यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. उत्तर प्रदेश और बिहार को जाने वाली ट्रेनों में सीटों की मारामरी की वजह से भगदड़ जैसे हालात बन गए. लोगों के चेहरे में पर मायूसी झलक रही है, हाथों और सिर पर बैग लिए लोग बस अपने घर पहुंचने की जुगत में लगे हुए हैं. वहीं स्टेशन पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा.

सूरत के उधना स्टेशन पर सुबह करीब 11 बजे स्टेशन पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी. स्टेशन पर सुरक्षा में तैनात पुलिस बल ने यात्रियों को उधना-हसनपुर ट्रेन में चढ़ने के लिए लाइन खड़ा किया, भीड़ अधिक होने और सीट को लेकर लोगों ने लाइन तोड़ दी.यात्रियों द्वारा ऐसा करने पर स्थित बिगड़ गई. स्थिति के नियंत्रित करने के लिए पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज किया.

यात्रियों पर लाठीचार्ज

पुलिस और आरपीएफ के जवानों द्वारा लाठीचार्ज होने की वजह से स्टेशन पर मौजूद लोग खुद के बचाने के लिए लोहे की जालियों से कूदकर भागने लगे. वहीं रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़ को जहां एक और एलपीजी संकट से जोड़ देखा जा रहा है, वहीं ये भी माना जा रहा है कि समर वेकेशन की वजह से लोग अपने घरों को लौट रहे हैं. हालांकि, रेलवे अधिकारियों का मानना है कि पिछले दो तीन महीने से एलपीजी क्रासिस की वजह से स्टेशनों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है. यही वजह है कि समर वेकेशन और एलपीजी की मार की वजह से स्टेशन पर यात्रियों की संख्या दोगुनी हो गई है.

रेलवे अधिकारियों ने क्या कहा?

वहीं एक रेलवे अधिकारी ने कहा कि समर सीजन चल रहा है, ऐसे में यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनों कभी चलाई जा रही है. उन्होंने कहा कि समर सीजन के लिए अभी तक 6 स्पेशल ट्रेनों चलाई जा चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने ट्रेनों से संचालन, समय और कहां से कहा तक, स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, उसकी भी जानकारी दी.

‘हमारा काम व्यवस्था बनाए रखना’

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और यात्रियों पर लाठीचार्ज के बारे में रेलवे अधिकारी ने कहा कि यात्रियों की सविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर स्टेशन तक लाया जा रहा था, उसी वक्त कुछ लोगों ने लाइन तोड़ने की कोशिश की. लोगों से अपील की गई कि व्यवस्था बनाए रखें रेलवे पूरी तरह से मुस्तैद है. लेकिन लाइन तोड़कर निकलने लगे, जिसके बाद हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा. उन्होंने कहा कि हमारा काम व्यवस्था बनाए रखना है.