ब्रेकिंग
दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ...

Jashpur Crime News: महिला अपराध और नशा तस्करों पर जशपुर पुलिस का ‘डबल एक्शन’, कई आरोपी दबोचे गए

जशपुर : जशपुर पुलिस ने महिला अपराध और नशा तस्करी के आरोपियों की गिरफ्तारी की है. फरसाबहार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. वहीं ऑपरेशन आघात के तहत नशीली सिरप के सप्लायर को ओडिशा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

महिला अपराध पर पुलिस की सख्ती

फरसाबहार थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय महिला ने 10 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव का ही आरोपी लंबे समय से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है. पीड़िता के मुताबिक हर बार शादी की बात करने पर बहाना बना देता, फिर शादी का भरोसा दिलाकर दुष्कर्म करता है. 9 अप्रैल 2026 को आरोपी उसे कोर्ट मैरिज करने की बात कहकर अपने साथ जशपुर ले जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में एक सुनसान जगह देखकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और फिर शादी से इनकार कर दिया.

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना फरसाबहार पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 376(2)(N), पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.

ओडिशा से पकड़ा गया नशे का सौदागर

नशीली सिरप तस्करी के मामले में जशपुर पुलिस ने जनवरी 2026 में चौकी कोतबा क्षेत्र के सुरंगपानी गांव में आरोपी मोहित कुमार गुप्ता के कब्जे से कुल 640 नग प्रतिबंधित नशीली विस्कोरेक्स कोडीन फास्फेट कफ सिरप जब्त की थी. प्रत्येक शीशी 100 एमएल की थी, इस प्रकार कुल लगभग 64 लीटर नशीली कफ सिरप बरामद हुई. इसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 11 हजार रुपए आंकी गई थी. पूछताछ में यह सामने आया कि नशीली कफ सिरप ओडिशा राज्य के सुंदरगढ़ जिले के ग्राम मालिपाड़ा खटकुरबहार निवासी रंजन साहू उर्फ राजन उर्फ पाकु सप्लाई करता है,जो लंबे समय से फरार था.

फरार आरोपी को घेराबंदी करके दबोचा

जशपुर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लगातार तलाश जारी रखी.आखिरकार डीआईजी एवं एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर ओडिशा भेजी गई. जहां आरोपी को उसके गृह ग्राम से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर जशपुर लाया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके विरुद्ध चौकी कोतबा में NDPS एक्ट की धारा 21(C), 27(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया है.

एसएसपी ने अपराध के खिलाफ दिया सख्त संदेश

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस महिलाओं से जुड़े अपराधों और नशा तस्करी के मामलों को लेकर पूरी तरह गंभीर है.उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.