ब्रेकिंग
कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Khairagarh News: उदयपुर में ATM उखाड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने 24 घंटे में शातिर चोर को किया गिरफ्तार

खैरागढ़: छुईखदान में एटीएम चोरी की वारदात का आरोपी गिरफ्तार हो गया है. खैरागढ़ पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में अरेस्ट कर लिया. यह पूरी घटना खैरागढ़ के उदयपुर स्थिति एटीएम की है. जानकारी के मुताबिक 14 अप्रैल की रात ग्राम उदयपुर स्थित ATM मशीन में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ कर पैसे निकालने का प्रयास किया गया. सुबह जब ATM संचालक ने मशीन को बंद और क्षतिग्रस्त हालत में देखा, तो तत्काल पुलिस थाना छुईखदान में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई.

पुलिस ने तुरंत जांच की शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर जांच शुरू की. तकनीकी सबूतों के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति इलाके में छिपने की कोशिश कर रहा है.सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदेही चंपालाल जंघेल को हिरासत में लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने ATM में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करना स्वीकार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग किए गए औजार भी बरामद कर लिए हैं

आरोपी पेटीएम ATM में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उसे समय रहते पकड़ लिया गया. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. उसे कोर्ट में पेश किया गया है. अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है- नितेश कुमार गौतम , एडिशनल एसपी, खैरागढ़

एडिशनल एसपी नितेश कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस इस केस की जांच में जुटी हुई है. आरोपी की क्राइम हिस्ट्री खंगाली जा रही है. इस तुरंत कार्रवाई से पुलिस की मुस्तैदी सामने आई है.