ब्रेकिंग
दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ...

Caste Census: जनगणना में OBC कॉलम न होने पर भड़के समाज प्रमुख, सरकार के खिलाफ शुरू हुआ नया विवाद

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ में जनगणना को लेकर तैयारियां जारी है. यह जनगणना साल 2027 में होगी. इस अभियान से जुड़े अन्य कागजात और ब्लूप्रिंट तैयार कर लिए गए हैं. छत्तीसगढ़ में 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक मकान का सूचीकरण और हाउसिंग सेंसस का फर्स्ट फेज चलेगा. यह प्रक्रिया डिजिटल मोड और सेल्फ एन्यूमरेशन के साथ किया जाएगा. इस बीच जनगणना में ओबीसी कॉलम का जगह नहीं दिए जाने पर विवाद हो गया है. सूरजपुर में ओबीसी वर्ग ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है. जारी प्रारूप में अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के लिए अलग से कॉलम का प्रावधान नहीं किया गया है, जिससे इस वर्ग के लोगों में आक्रोश बढ़ गया है. सर्व पिछड़ा वर्ग महासभा ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए जनगणना प्रारूप में ओबीसी के लिए अलग कॉलम जोड़ने की मांग उठाई है.

जनगणना के कॉलम में ओबीसी वर्ग जोड़ा जाए

इसी मांग को लेकर सूरजपुर में भी पिछड़ा वर्ग महासभा के पदाधिकारी और सदस्य संयुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की है कि जनगणना के दौरान ओबीसी वर्ग के लोगों की स्पष्ट गणना सुनिश्चित करने के लिए अलग कॉलम अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए, ताकि इस वर्ग की वास्तविक जनसंख्या का आंकड़ा सामने आ सके और उसी आधार पर योजनाओं का लाभ मिल सके.

महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि जनगणना में ओबीसी वर्ग की अलग पहचान नहीं होगी, तो इससे सामाजिक और आर्थिक योजनाओं के क्रियान्वयन में असमानता बनी रहेगी. उन्होंने सरकार से जल्द इस दिशा में निर्णय लेने की मांग की है. इस मांग को लेकर संगठन ने आंदोलन की भी चेतावनी दी है. महासभा ने ऐलान किया है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आगामी 26 अप्रैल को संभाग स्तरीय रेल रोको आंदोलन किया जाएगा. इस आंदोलन में संभाग भर से ओबीसी वर्ग के लोग शामिल होंगे और अपनी आवाज बुलंद करेंगे.