ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 दिनों का सटीक पूर्वानुमान

दिल्ली-NCR समेत नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बुधवार शाम अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया. तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई. यही नहीं दिल्ली से सटे हरियाणा के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो रही है. जहां आम लोगों के लिए ये बारिश राहत भरी रही तो किसानों के लिए चिंता का सबब बन गई है. इस बारिश से मार्च महीने में दिन में महसूस हो रही गर्मी से लोगों से राहत मिलेगी तो वहीं किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हो सकता है. IMD के अनुसार, अगले दो दिन तक NCR में ओलावृष्टि और बारिश होगी.

IMD ने बताया कि कई जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है. साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. IMD के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागों में 20 मार्च तक छिटपुट बारिश, आंधी-तूफान, बिजली और तेज हवाएं जारी रहने की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 मार्च को, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 19 और 20 मार्च को, पश्चिम राजस्थान में 19 मार्च को और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है.

ओलावृष्टि की भी संभावना

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19 और 20 मार्च को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. मध्य और पूर्वी भारत में 22 मार्च तक छिटपुट आंधी-तूफान की गतिविधियां तेज हवाओं के साथ जारी रहने की संभावना है. विदर्भ में 18 मार्च को, छत्तीसगढ़ में 18 और 19 मार्च को, पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 और 20 मार्च को, ओडिशा में 19 से 21 मार्च के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश और झारखंड में 20 मार्च को और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20 और 21 मार्च को ओलावृष्टि होने की संभावना है.

तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद

देश के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर आंधी-तूफान की गतिविधियों और लगातार पश्चिमी विक्षोभ के आगमन के कारण, अगले एक सप्ताह तक दिन का तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है. अगले एक सप्ताह के दौरान उष्ण लहर की कोई महत्वपूर्ण स्थिति बनने की संभावना नहीं है. बारिश के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि इन दिनों देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे लोगों को मार्च के महीने में ही जून-जुलाई जैसी गर्मी महसूस का अहसास हो रहा है.