ब्रेकिंग
Voter List Revision Maharashtra: बीएलओ के लिए नए नियम जारी, व्हाट्सऐप और घर-घर जाकर दस्तावेज स्वीकार... Amravati Road Accident News: शेगांव से दुर्गा मूर्ति लेकर वर्धा जा रही पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, व... Ramanujnagar Police Station: आरोपी दामाद भजन सिंह गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद में की थी खौफनाक वारदात Gandhi Jayanti Special: रायपुर के शुक्ला भवन और जैतूसाव मठ में रुके थे महात्मा गांधी, अस्पृश्यता निव... SECR GM Tarun Prakash Visit: चांपा और नैला रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग, म... SECL Dipka Mines News: कलिंगा कंपनी के कार्यक्षेत्र में हादसा, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर फूटा लोगो... Raipur Central Jail News: कैदियों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर नया आदेश जारी, पुलिस अधीक्षक से करना... Chhattisgarh SIR Voter List: 25 लाख नाम हटने पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने की दोबा... Sahibganj Train Services Disrupted: गंगा के कटाव से साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड पर परिचालन ठप, कई ट्रेने... Ranchi Police Leave Cancelled: भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच और दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी का सख्त आदेश

Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इलाज का दिलाया भरोसा

सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के बाद वापस लौट रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का काफिला आज फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुका. इस दौरान राहुल ने मृतक रामचेत के परिजनों से ना सिर्फ मुलाकात की, बल्कि उनके निधन पर शोक जताया. साथ ही परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और बेटी का इलाज करवाने की बात कही.

दरअसल पिछले साल जब राहुल गांधी सुल्तानपुर दीवानी कोर्ट पहुंचे थे, तब वापस लौटते समय अचानक उनका काफिला कूरेभार थानाक्षेत्र के विधायक नगर चौराहे पर रुक गया था, जहां वो मोची रामचेत की दुकान पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की थी. साथ ही उनसे जूता-चप्पल सिलाई की बारीकियां भी जानी थीं. इस दौरान रामचेत ने अपना दर्द बयां किया और अपनी माली-हालत बताई थी.

पूरे परिवार के लिए जूते लेकर पहुंचे थे रामचेत

इसके बाद राहुल वापस दिल्ली लौट गए. उसके बाद उन्होंने रामचेत के घर जूते-चप्पल की मशीन और जूता-चप्पल बनाने के लिए कच्चा सामान भी उपलब्ध करवाया था. सबसे पहले रामचेत ने अपने हाथों से पूरे गांधी परिवार के लिए जूते-चप्पल सिले और दिल्ली जाकर राहुल, सोनिया, प्रियंका को अपने हाथों से बने सामान भेंट किए. इसकी व्यवस्था भी राहुल ने अपने स्तर से की थी.

रामचेज के इलाज में राहुल गांधी ने की थी मदद

राहुल से मुलाकात के बाद रामचेत की दुकान चल निकली और धीरे-धीरे उनकी माली हालत सुधरने लगी. मगर, इसी बीच रामचेत को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी ने घेर लिया. इसकी जानकारी जब राहुल को लगी तो उन्होंने रामचेत का अपने पैसों से इलाज करवाया लेकिन दुर्भाग्य से रामचेत का निधन हो गया. आज जब राहुल फिर से मानहानि के मामले में सुल्तानपुर स्थित दीवानी कोर्ट पहुंचे तो रामचेत की दुकान पर रुके.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मृतक रामचेत के परिजनों ने मुलाकात की. रामचेत के निधन पर दुख व्यक्त किया. साथ ही पूरे परिवार की हमेशा मदद करने का भरोसा भी दिलाया. परिवार से मुलाकात के बाद राहुल वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए.