ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

UP Road Accident: फिरोजाबाद-इटावा हाईवे पर भीषण हादसा, बारातियों से भरी बस को कंटेनर और ट्रक ने मारी टक्कर

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रामलीला मैदान के पास शुक्रवार रात एक बड़ा सड़क हादसा होने से हड़कंप मच गया. बारातियों से भरी एक बस की पहले कंटेनर और फिर ट्रक से जोरदार भिड़त हो गई. लगातार हुई टक्करों से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया. हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

फिरोजाबाद के मोहल्ला राजपूताना से सोयब पुत्र कफिल की बारात बस से इटावा जा रही थी. बस में करीब 50 से अधिक बाराती सवार थे. जैसे ही बस शिकोहाबाद के रामलीला मैदान के पास ओवरब्रिज क्षेत्र में पहुंची, तभी अचानक सामने एक कार आ गई, जिससे बचने के प्रयास में चालक ने तेज ब्रेक लगा दिया और पीछे से कंटेनर बस में घुस गई.

कंटेनर से टकरा गया ट्रक

बस के अचानक ब्रेक लगाते ही पीछे आ रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर बस में जा घुसा. इसके तुरंत बाद कंटेनर के पीछे चल रहा ट्रक भी कंटेनर से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे के बीचों बीच अटक गया. तीन वाहनों की इस भिड़ंत से बस में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई.

हादसे में बस के पिछले हिस्से में बैठे लगभग एक दर्जन बाराती घायल हो गए. इनमें मोहम्मद शाहरुख पुत्र हाजी हसन और मसूर पुत्र भूरा निवासी राजपूताना चौराहा, फिरोजाबाद को गंभीर चोटें आईं. सभी घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

मौके से तुरंत फरार हो गए तीनों चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद बस, कंटेनर और ट्रक के चालक अपने-अपने वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और राहत कार्य शुरू किया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाने की कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस फरार चालकों की तलाश कर रही है.