ब्रेकिंग
PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत

Jhajjar-Delhi PNDT Raid: SPA की आड़ में चल रहा था अवैध लिंग जांच का धंधा, झज्जर और दिल्ली टीम ने गिरोह को दबोचा

झज्जर : झज्जर और दिल्ली की संयुक्त पीएनडीटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लिंग जांच करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली के तिलक नगर स्थित “The Look Spa” में स्पा की आड़ में गर्भवती महिलाओं के भ्रूण का अवैध लिंग निर्धारण कराया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान गिरोह से जुड़े दो आरोपियों रोमा और कुलदीप को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

जिला समुचित प्राधिकरण झज्जर को गुप्त सूचना मिलने के बाद सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान और उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटील के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। योजनाबद्ध तरीके से प्रलोभन ग्राहक के माध्यम से 1.50 लाख रुपये की डील तय करवाई गई। जांच के दौरान आरोपी कुलदीप द्वारा अल्ट्रासोनिक डॉपलर मशीन से अवैध जांच करते हुए पकड़ा गया, जबकि रोमा के पास से एक लाख रुपये की नगद राशि बरामद की गई। छापेमारी के बाद दोनों आरोपियों को तिलक नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ PC&PNDT Act, BNS एवं NMC Act की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। टीम को मिली प्रशासनिक सराहना

जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटील और सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने इस सफल संयुक्त कार्रवाई के लिए पीएनडीटी टीम और पुलिस विभाग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लिंग जांच जैसे जघन्य अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने बताया कि जिले में लिंग अनुपात लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने समाज से अपील की कि बेटा-बेटी में भेदभाव छोड़कर समान दृष्टिकोण अपनाया जाए, क्योंकि बिना बेटियों के संतुलित समाज की कल्पना संभव नहीं है l प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध लिंग जांच की जानकारी मिले, तो तुरंत सिविल सर्जन कार्यालय या पीएनडीटी नोडल अधिकारी को सूचित करें। सूचना देने वाले को 1 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।