ब्रेकिंग
Ludhiana Missing Case: लुधियाना में 13 साल की मासूम संदिग्ध हालातों में लापता; नकदी और गहने लेकर घर ... Ludhiana Firing News: लुधियाना में पार्किंग विवाद पर 'आप' नेता पर गोलीबारी का आरोप; मॉडल टाउन में दह... Gurdaspur Fire News: गवर्नमेंट कॉलेज रोड स्थित कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग; फायर ब्रिगेड ने पाया ... Faridkot Central Jail News: जेल में फिर चला सर्च ऑपरेशन; 5 बंदियों से बरामद हुए 6 मोबाइल फोन Visa Fraud in Dinanagar: जर्मनी भेजने के नाम पर लाखों की ठगी; 2 महिलाओं समेत 3 पर मामला दर्ज Bathinda Canal Breach: बठिंडा-मानसा रोड पर टूटी नहर; खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान का अंद... Punjab Protest Update: पंथक और किसान जत्थेबंदियों का बड़ा ऐलान; 4 जुलाई को 'रेल रोको' आंदोलन की दी चे... Patiala Murder Case: पटियाला में 17 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या; तलवारों से किया हमला, सीसीटीवी में ... Amritsar Heroin Seizure: अमृतसर सीमा पर BSF और ANTF की बड़ी कार्रवाई; 135 करोड़ की 27 किलो हेरोइन बराम... Faridabad Crime News: फरीदाबाद में 4 साल के मासूम की निर्मम हत्या; गला रेतकर उतारा मौत के घाट

Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप

दिल्ली के मोती नगर इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक फैक्ट्री के बाहर संदिग्ध बैग में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना 4 अप्रैल यानी शनिवार की है, जब थाना मोती नगर पुलिस को एक PCR कॉल के जरिए सूचना मिली कि राम रोड स्थित प्रेम नगर फाटक के पास एक फैक्ट्री के बाहर एक संदिग्ध बैग पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस दौरान बैग खोलते ही पुलिस हैरान रह गए.

संदिग्ध बैग पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक बड़ा सफेद प्लास्टिक बैग रस्सी से बंधा हुआ था, जिसमें से तेज दुर्गंध आ रही थी. सूचना देने वाले शंकर, जो फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड हैं. उन्होंने बताया कि वह पिछली रात मच्छरों की वजह से कहीं और सो गए थे. सुबह करीब 7:30 बजे लौटने पर उन्होंने इस बैग को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. क्राइम टीम ने जब बैग को खोला तो उसके अंदर करीब 40 साल के एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला.

बैग में मिला शव

मृतक ने नीली जींस और पीच रंग की फुल स्लीव शर्ट पहनी हुई थी और हल्की दाढ़ी थी. शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. मौके पर एफएसएल टीम ने भी पहुंचकर जांच और फोटोग्राफी की. शव को पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

CCTV खंगाल रही पुलिस

घटना से इलाके सनसनी मची हुई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस फैक्ट्री के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, जिससे बैग रखने वाले आरोपी को पता लगाया जा सके और फिर उससे पूछताछ कर मामले का खुलासा किया जा सके.