ब्रेकिंग
Kashmir News: लश्कर-ए-तैयबा ने कश्मीरी पंडितों को दी धमकी, घाटी में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; जानें क... Bikaner Khejri Movement: बीकानेर में पेड़ों के लिए 'आर-पार' की जंग, 3 दिन से जारी आंदोलन में 5 की तब... Kolkata Airport: उड़ान भरते ही तुर्की एयरलाइंस के विमान के इंजन में लगी आग, कोलकाता में हुई इमरजेंसी... Manipur Politics: मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, युमनाम खेमचंद ने ली नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ Sukma News: सुकमा के गोगुंडा में माओवादी लीडर रमन्ना का स्मारक ध्वस्त, बस्तर में कमजोर होता नक्सलवाद... CAF Jawan Murder Mystery: छत्तीसगढ़ में CAF जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रच... CM Sai Review Meeting: छत्तीसगढ़ के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मिशन, सीएम साय ने कौशल विकास विभाग... NHAI Big Project: सिलफिली-अंबिकापुर रोड का होगा कायाकल्प, ₹29 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण को मिली मंजूरी Crime News: गुस्से ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद को उतारा मौत ... Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, कल 5 फरवरी से शुरू होगा हेल्पलाइन नंबर; एक्सपर...

Palamu Triple Murder Case: पलामू तिहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा; कत्ल में इस्तेमाल ‘टांगी’ भी बरामद

पलामूः जिले के पांकी थाना क्षेत्र के आसेहर के कुसड़ी गांव में अंधविश्वास में हुए तिहरे हत्याकांड के दो आरोपियों को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में रविंद्र भुईयां और प्रमोद भुईयां शामिल है. दोनों आरोपी सहोदर भाई हैं. इसकी पुष्टि पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने की है.

एसपी ने बताया कि एक फरवरी को पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के आसेहर के कुसड़ी गांव में अंधविश्वास में विजय भुईयां, उनकी पत्नी हेवंती देवी और उनके बेटे छोटू कुमार की टांगी एवं धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. जबकि हमले में विजय भुईयां की बहू और पोती गंभीर रूप से जख्मी हो गई थीं.

पुलिस के अनुसार कुछ दिनों पूर्व कुसड़ी गांव में महेशी भुईयां नामक व्यक्ति की बीमारी से मौत हुई थी. मौत के बाद महेशी के बेटों ने विजय भुईयां के परिवार पर हमला किया था और तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था. विजय भुईयां की पोती के फर्द बयान पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी. घटना के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी.

अंधविश्वास में ट्रिपल मर्डर

एसपी ने बताया कि आरोपी रविंद्र भुईयां को उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया, जबकि प्रमोद भुईयां को पांकी थाना क्षेत्र के इमली चौक से गिरफ्तार किया गया. प्रमोद भुईयां भागने की फिराक में था. एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि अंधविश्वास में ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि मृतक की पोती का दंडाधिकारी की मौजूदगी में फर्द बयान लिया गया था.

घटना में प्रयुक्त टांगी और चाकू बरामद

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल टांगी और चाकू को बरामद कर लिया है. एसपी ने बताया कि महेशी भुईयां 62 वर्ष के थे और उनकी सामान्य मौत हुई थी, लेकिन आरोपियों को शक था कि जादू-टोना के कारण महेशी की मौत हुई है. उसी शक में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया. छापेमारी में एसडीपीओ मनोज कुमार झा, इंस्पेक्टर जीतराम महली, सब इंस्पेक्टर रबीन्द्र राहुल साय, आशुतोष रजक और रबीन्द्र कुमार शामिल थे.