ब्रेकिंग
Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन... Patna Coaching Controversy: रौशन आनंद ने फैजल खान पर लगाया भाई की हत्या का आरोप; FIR न दर्ज होने पर ... Banking Fraud in Surguja: होम लोन के नाम पर अधिकारी से 57 लाख की ठगी; 6 बैंकों से निकाला 1 करोड़ का ल... Kota Medical College News: प्रसूताओं की मौत पर बड़ा खुलासा; रिपोर्ट में इलाज में गंभीर लापरवाही का दा... Chhattisgarh Crime: कोरिया में ट्रिपल मर्डर; रेत के अवैध कारोबार की जंग में भाजपा नेता को कार में जि... Surat Textile News: देश का पहला विशेष टेक्सटाइल पुलिस स्टेशन सूरत में; कपड़ा व्यापारियों को धोखाधड़ी स... Gurugram Metro News: सोहना रोड के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी; 17 स्टेशन वाले नए मेट्रो कॉरिडोर का ... Ayodhya Ram Mandir Investigation: चढ़ावे में गड़बड़ी मामले की जांच तेज; अब डॉ. अनिल कुमार मिश्र से पूछत... Ayodhya Ram Mandir Gold Scam: राम मंदिर में सोना घोटाला? करोड़ों के दान पर सवाल, SIT की जांच तेज Noida International Airport: कार्गो सेवा की शानदार शुरुआत; दिल्ली एयरपोर्ट से 20 रुपये सस्ती माल ढुल...

NHAI Big Project: सिलफिली-अंबिकापुर रोड का होगा कायाकल्प, ₹29 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण को मिली मंजूरी

सरगुजा: एनएचएआई ने अंबिकापुर को बड़ी सौगात दी है. अब सिलफिली से अंबिकापुर तक भारी ट्रैफिक और गाड़ियों की लंबी कतार से छुटकारा मिल सकेगा. इसका लाभ न सिर्फ राहगीरों को होगा बल्कि स्थानीय बाजार में व्यापारियों और आम लोगों को भी इससे राहत मिल सकेगी. एनएचएआई ने सिलफिली से अंबिकापुर तक 10.5 किलोमीटर टू लेन सड़क पेव्ड शोल्डर निर्माण के लिए राशि मंजूर की है. इतना ही नहीं एनएचएआई के अधिकारियों ने इस कार्य का टेंडर भी निकाल दिया है.

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से मिली मंजूरी

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सूरजपुर जिले के सिलफिली से अंबिकापुर मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 28 करोड़ 19 लाख रुपए मंजूर किए हैं. इस राशि से राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के इस सड़क खंड के 363 किमी से लेकर 373.5 किमी तक सड़क का निर्माण होगा. इसके तहत साढ़े दस किलोमीटर की लंबाई का पेव्ड शोल्डर सहित मजबूतीकरण किया जाएगा. भारत सरकार द्वारा राज्य शासन के प्रस्ताव के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना के तहत इस सड़क खंड के मजबूतीकरण के लिए राशि मंजूर की गई है.

दस किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण क्यों जरूरी ?

ये राष्ट्रीय राजमार्ग मध्यप्रदेश के कटनी से होकर छत्तीसगढ़ के सरगुजा से होते हुए झारखंड की राजधानी रांची तक जाती है. उसके बाद यह रांची से गुमला को जोड़ती है. सूरजपुर जिले की सिलफिली के बाद नेशनल हाईवे अंबिकापुर शहर से होकर गुजरता है और अंबिकापुर के बढ़ते स्वरूप के कारण आज अंबिकापुर से सिलफिली तक शहर फैल चुका है. गाड़ियों के शो रूम, बैंक, बड़े कामर्शियल सेंटर, रेलवे स्टेशन, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि महाविद्यालय सभी इस मार्ग पर हैं, और इस वजह से सड़क पर लोकल भीड़, बाइक, ऑटो, पैदल चलने वालों की भी होती है.

Letter issued by NHAI

एनएच 43 पर अम्बिकापुर से सिलफिली मार्ग के स्ट्रेंथनिंग कार्य के लिए 28 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है. एनएच पर 2 लेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है. टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा- आरडी ताम्ब्रे, ईई, एनएच

Road Widening Work On Silphili-Ambikapur Route

सिलफिली से अंबिकापुर तक भीड़ भाड़ वाला इलाका

इस वजह से सिलफिली से अंबिकापुर तक गाड़ियों की रफ्तार बेहद धीमी हो जाती है. जिन लोगों को अंबिकापुर नहीं जाना है उनको भी इस भीड़ में फंसना होता है. हालांकि अंबिकापुर से आगे जाने वालों के लिए बाईपास का भी निर्माण चल रहा है, जिसके बनने के बाद लोग शहर के बाहर से ही निकल सकेंगे. इस पेव्ड शोल्डर के निर्माण से शहर की एंट्री का ये एरिया ना सिर्फ बेहद आकर्षक होगा बल्कि आवागमन के लिए सुगम भी होगा.