ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

CAF Jawan Murder Mystery: छत्तीसगढ़ में CAF जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी खौफनाक साजिश

बलरामपुर : सेंदुर नदी की रेत में दबे सीएएफ जवान की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने शव मिलने के मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. आपको बता दें कि बलरामपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सतीसेमर सेंदुर नदी में रेत में दबा हुआ सड़ा गला शव मिला था. अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

सेंदुर नदी में लाश मिलने के मामले का खुलासा

बलरामपुर के सेंदुर नदी में रेत में ढका हुआ शव मिलने के मामले में पुलिस की जांच में मृतक की पहचान विश्वनाथ केरकेट्टा के तौर पर हुई थी. जो सीएएफ बल का जवान था और वर्तमान में दंतेवाड़ा जिले में तैनात थाय विश्वनाथ रायगढ़ जिले के लैलुंगा क्षेत्र का रहने वाला था. पहले उसकी पोस्टिंग बलरामपुर में थी उसी दौरान गणेश मोड़ चौकी क्षेत्र के सवनी गांव की रहने वाली महिला से उसकी दोस्ती हुई जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली. लेकिन दो साल पहले मृतक की पत्नी की दोस्ती चलगली क्षेत्र के रहने वाले दुसरे युवक विवेक टोप्पो से हो गई. विवेक के साथ महिला का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया.लेकिन दोनों के बीच विश्वनाथ खटक रहा था,जिसे रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची गई.

विश्वनाथ बलरामपुर में कर चुका था ड्यूटी
इस मामले में बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 29 जनवरी को सतीसेमर सेंदुर नदी के किनारे रेत से ढका हुआ शव वहां पाया गया था. शव को कब्जे में लेकर मर्ग और पीएम रिपोर्ट की कार्यवाही करने पर हमें पता चला था कि सिर में उसे वार करके उसकी हत्या कारित किया गया है. इसी के तारतम्य में अपराध कायम कर पुलिस ने इनवेस्टिगेशन शुरू की उसमें हमें यह ज्ञात हुआ कि यह शव विश्वनाथ केरकेट्टा का है जो मूल रूप से लैलुंगा का है. लेकिन उसका एक घर यहां बलरामपुर में सतीसेमर में भी था.

पत्नी को बच्चों के साथ रायपुर किया था शिफ्टपुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक सीएएफ जवान विश्वनाथ केरकेट्टा बीते 12 जनवरी को दंतेवाड़ा से छुट्टी लेकर बलरामपुर आया हुआ था. वह छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में प्रधान आरक्षक के पद पर दंतेवाड़ा में था. शव की शिनाख्त हुई तो हमने जांच में बैकग्राउंड पता किया तो हमें पता चला कि मृतक विश्वनाथ ने बलरामपुर में पदस्थापना के दौरान एक लड़की से शादी की जिसका नाम क्लॉस्टिका केरकेट्टा था और उसके दो बच्चे भी उस लड़की के साथ हुए हैं. क्लास्टिका उसकी दूसरी पत्नी थी, उसके बाद साल 2024 में बच्चों की पढ़ाई के लिए उसने पत्नी को रायपुर शिफ्ट किया.तब से वो रायपुर में रह रही थी.

पत्नी ने पति को मारने की रची साजिश

मृतक सीएएफ जवान की पत्नी की फेसबुक के माध्यम से विवेक टोप्पो नाम के व्यक्ति के साथ जान पहचान हुई थी और फिर उनके बीच संबंध बने. इसके बाद उन दोनों ने गोपनीय रूप से शादी की. शादी के बाद विश्वनाथ केरकेट्टा को इसके बारे में पता चला.इसके बाद आए दिन उसकी पत्नी और विवेक के साथ उसकी लड़ाई होती थी. विश्वनाथ की पत्नी क्लॉस्टिका विवेक के साथ रहना चाहती थी इसके लिए उन दोनों ने मिलकर प्लान बनाया कि विश्वनाथ की हत्या कर उसे रास्ते से हटाया जाए.

धोखे से विवेक ने विश्वनाथ को बलरामपुर बुलाया यहां उसे बुलाकर घटना स्थल के पास बुलाया और फिर सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी .फिर उसे नदी के दूसरे किनारे पर ले जाकर गाड़ दिया. हत्या के बाद मृतक का मोबाइल और अन्य सामग्री को आरोपी ने छिपा दिया था और नॉर्मल तरीके से रह रहा था – वैभव बैंकर, एसपी

बलरामपुर पुलिस ने इस अंधे कत्ल का खुलासा करने के लिए साइबर तकनीक का उपयोग किया.हत्या के खुलासे के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. आगे विवेचना जारी है.