ब्रेकिंग
Kota Medical College News: प्रसूताओं की मौत पर बड़ा खुलासा; रिपोर्ट में इलाज में गंभीर लापरवाही का दा... Chhattisgarh Crime: कोरिया में ट्रिपल मर्डर; रेत के अवैध कारोबार की जंग में भाजपा नेता को कार में जि... Surat Textile News: देश का पहला विशेष टेक्सटाइल पुलिस स्टेशन सूरत में; कपड़ा व्यापारियों को धोखाधड़ी स... Gurugram Metro News: सोहना रोड के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी; 17 स्टेशन वाले नए मेट्रो कॉरिडोर का ... Ayodhya Ram Mandir Investigation: चढ़ावे में गड़बड़ी मामले की जांच तेज; अब डॉ. अनिल कुमार मिश्र से पूछत... Ayodhya Ram Mandir Gold Scam: राम मंदिर में सोना घोटाला? करोड़ों के दान पर सवाल, SIT की जांच तेज Noida International Airport: कार्गो सेवा की शानदार शुरुआत; दिल्ली एयरपोर्ट से 20 रुपये सस्ती माल ढुल... Abhishek Banerjee Arrest Warrant: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने... IMD Weather Alert: अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश; जानें बिहार, झारखंड और राजस्थान में कैसा रहेगा ... Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ...

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: आप-कांग्रेस में नहीं हुआ गठबंधन, त्रिकोणीय मुकाबले के बीच AAP पार्षद ने की बगावत

कपूरथला: जिले में एक दर्दनाक हादसा होने की खबर मिली है। हाई वोल्टेज तारों से जेसीबी मशीन के टकराने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप (उम्र 22) निवासी गांव धवाखा जागीर कपूरथला के रूप में हुई है। यह हादसा JCB मशीन पर काम करते समय हुआ। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले जब युवक को सिविल अस्पताल ले गए तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक,  हादसे के समय संदीप मशीन के पास खड़ा था। काम के दौरान JCB मशीन ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तारों से टकरा गई। जब मशीन बिजली के तारों से टकराई तो पूरी मशीन में करंट दौड़ गया और जैसे ही संदीप का हाथ मशीन से लगा, उसे जोरदार करंट का झटका लगा और वह दूर जा गिरा। इस संबंधी जानकारी देते हुए मशीन के मालिक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक संदीप पिछले 6 महीने से उनके पास काम कर रहा था। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने संदीप को कपूरथला के सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा बलबीर राम ने बताया कि संदीप बुधवार को हमेशा की तरह काम पर गया था और कुछ देर बाद उन्हें फोन से इस दुखद घटना की जानकारी मिली।