ब्रेकिंग
Kota Medical College News: प्रसूताओं की मौत पर बड़ा खुलासा; रिपोर्ट में इलाज में गंभीर लापरवाही का दा... Chhattisgarh Crime: कोरिया में ट्रिपल मर्डर; रेत के अवैध कारोबार की जंग में भाजपा नेता को कार में जि... Surat Textile News: देश का पहला विशेष टेक्सटाइल पुलिस स्टेशन सूरत में; कपड़ा व्यापारियों को धोखाधड़ी स... Gurugram Metro News: सोहना रोड के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी; 17 स्टेशन वाले नए मेट्रो कॉरिडोर का ... Ayodhya Ram Mandir Investigation: चढ़ावे में गड़बड़ी मामले की जांच तेज; अब डॉ. अनिल कुमार मिश्र से पूछत... Ayodhya Ram Mandir Gold Scam: राम मंदिर में सोना घोटाला? करोड़ों के दान पर सवाल, SIT की जांच तेज Noida International Airport: कार्गो सेवा की शानदार शुरुआत; दिल्ली एयरपोर्ट से 20 रुपये सस्ती माल ढुल... Abhishek Banerjee Arrest Warrant: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने... IMD Weather Alert: अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश; जानें बिहार, झारखंड और राजस्थान में कैसा रहेगा ... Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ...

जज के घर से 15 करोड़ मिलने का दावा, इलाहाबाद वापसी पर बार एसोसिएशन ने कहा- हम कूड़ेदान नहीं

जस्टिस यशवंत वर्मा का तबादला दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट किए जाने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने सख्त नाराजगी जाहिर की है. एसोसिएशन ने देश के मुख्य न्यायधीश संजीव खन्ना को चिठ्ठी लिखकर कहा है कि हम कोई कूड़े का डब्बा नहीं हैं और भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में हमें बर्दाश्त नहीं है. दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास से करीब 15 करोड़ नकद बरामद होने की घटना सामने आई थी.

इसके बाद देश के सर्वोच्च न्यायालय की कॉलेजियम ने उनका तबादला इलाहाबाद उच्च न्यायालय करने का फैसला किया.चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अगुवाई वाली पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने घटना की सूचना मिलने के तत्काल बाद एक बैठक की और जस्टिस वर्मा को दिल्ली उच्च न्यायालय से इलाहाबाद भेजने का फैसला किया. कहा जा रहा है कि तबादले की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. मगर इलाहाबाद बार एसोसिएशन ने जस्टिस वर्मा के पहुंचने से पहले ही आपत्ति जता दी है.

दिल्ली हाईकोर्ट के वकील क्या बोले

इस बीच, यह भी जानकारी आई कि दिल्ली हाईकोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर जज के पद पर तैनात जस्टिस वर्मा ने आज अदालत में सुनवाई नहीं की. वे आज गैरहाजिर रहे. ये जानकारी उनके कोर्ट मास्टर ने वकीलों को दी. दिल्ली हाईकोर्ट के एक वकील ने इस घटना का जिक्र आज हाईकोर्ट में करते हुए हैरानी और दुख भी जताया. वकील ने कहा कि वह और कई दूसरे वकील इस घटना से सकते में हैं. कुछ वकीलों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जाने के लिए अदालत से आग्रह भी किया.

क्या जस्टिस वर्मा का इस्तीफा होगा?

ऐसी खबरें हैं कि सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम के कुछ सदस्य जस्टिस वर्मा के तबादले के अलावा उनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई चाहते थे. उनका कहना है कि उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम को न्यायमूर्ति वर्मा का इस्तीफा मांगना चाहिए. साथ ही, ऐसा करने से इनकार किए जाने पर उनके खिलाफ आंतरिक जांच शुरू करने की भी बातचीच हो रही है. छह जनवरी, 1969 को इलाहाबाद में जन्में जस्टिस वर्म 13 अक्टूबर, 2014 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जज बने थे. इसके बाद फिर वे दिल्ली हाईकोर्ट आ गए.