ब्रेकिंग
Bokaro Steel Plant Accident: बीपीएससीएल कोल हैंडलिंग प्लांट में हादसा; काम के दौरान ठेका कर्मी की मौ... Ranchi News: नामकुम रेलवे स्टेशन के पास मिला आरपीएफ जवान का शव; वर्दी में था जवान, जांच में जुटी पुल... Ranchi Crime News: बरियातू में पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी पवन मुंडा गिरफ्तार Jharia Water Crisis: बागडीगी बस्ती में 6 महीने से पानी का संकट; बीसीसीएल (BCCL) कार्यालय के बाहर लोग... Bokaro Land Subsidence: बेरमो कोयलांचल में अचानक धंसी जमीन; नीचे धधक रही आग, लोगों में दहशत Jharkhand Monsoon Update: मानसून की कमजोर शुरुआत; झारखंड में सामान्य से 59% कम बारिश, किसानों की बढ़ी... Ludhiana Police Action: बैंक ऑफ बड़ौदा ATM चोरी मामला; आरोपियों से आधुनिक कटर और औजार बरामद, रिमांड ... Punjab Industry News: पंजाब सरकार का औद्योगिक नीति में बदलाव; बिजली बिलों पर टैक्स नोटिस से उद्योगपत... Viral Video Punjab: सुलतानपुर लोधी की यात्री बस में महिला का नशा करते वीडियो वायरल; नशे के खिलाफ दाव... Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव; जानें आज क्या हैं आपके शहर के ताजा भाव

संभल जामा मस्जिद की बाहरी दीवारों पर सफेदी की मिली अनुमति, हाई कोर्ट ने फैसले में क्या-क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद में रंगाई पुताई के मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई की है और अपना फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट ने बाहरी दीवारों पर सफेदी करने की अनुमति दे दी है. मस्जिद कमेटी ने रंगाई-पुताई की अनुमति के लिए सिविल रिवीजन याचिका दाखिल की थी. कोर्ट ने कहा है कि केवल उनके आवेदन का निपटारा कर रहा हूं.

सुनवाई के दौरान जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल ने एएसआई के वकील एडवोकेट मनोज कुमार सिंह से पूछा कि आपकी रिपोर्ट क्या है? सिंह ने कहा कि मस्जिद कमेटी ने कई सालों तक सफेदी कराई है, जिसके कारण ढांचे की बाहरी दीवारों को नुकसान पहुंचा है.

जस्टिस अग्रवाल ने कहा कि आप इतने साल से क्या कर रहे थे? एएसआई ने कहा कि हमने एफआईआर दर्ज कराई है. जस्टिस अग्रवाल ने कहा कि आप 2010 में कहां थे, 2020 में कहा थे? आप लोग 2024-25 में ही उठे हैं. आपने कहा कि कई वर्षों से मस्जिद कमेटी सफेदी करती आ रही है.

जस्टिस अग्रवाल ने एएसआई से कहा कि आप सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं. बार-बार हम परमिट कर रहे हैं फिर भी आप अपनी ड्यूटी निभाने में विफल हो रहे हैं. मैं उन्हें केवल बाहरी दीवारों पर सफेदी करने की अनुमति दे रहा हूं. केवल उनके आवेदन का निपटारा कर रहा हूं.

पिछली 10 मार्च को हुई सुनवाई के दौरान एएसआई से हाई कोर्ट ने हलफनामा मांगा था. हाई कोर्ट ने एएसआई से पूछा था कि मस्जिद की रंगाई-पुताई, अतिरिक्त लाइटनिंग और बाहर से सजावटी लाइट लगाने की जरूरत है या नहीं. पिछली सुनवाई में एएसआई की रिपोर्ट पर मस्जिद कमेटी की ओर से दाखिल की गई आपत्ति पर एएसआई ने अपना जवाब दाखिल किया था. हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए रंगाई-पुताई, अतिरिक्त लाइटनिंग और भवन के बाहर सजावटी लाइट लगाने की मांग पर एएसआई से हलफनामा मांगा था.

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ये भी कहा था कि यदि रंगाई-पुताई, अतिरिक्त रोशनी और सजावटी लाइटें लगाने के लिए संरचना की आगे की जांच की आवश्यकता हो तो एएसआई अपनी टीम भेज सकती है. इस मामले की सुनवाई जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच कर रही है.