ब्रेकिंग
Harshit Rana Returns: चोट से उबरकर हर्षित राणा की धमाकेदार वापसी; चेन्नई वनडे में अफगानिस्तान के खिल... Karnataka MLC Election Results: डी.के. शिवकुमार की पहली बड़ी जीत; विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस का द... Andhra Pradesh News: चित्तूर में मेले के दौरान रोकी गई भैंस की बलि; प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से ब... PM Modi G-7 Summit 2026: फ्रांस और स्लोवाकिया की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे पीएम मोदी; मजबूत हुई ... Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई; जानें उनके राजनीतिक सफर... Jaisamand Lake Crisis: एशिया की दूसरी सबसे बड़ी झील में मत्स्य उत्पादन ठप; 2500 परिवारों की रोजी-रोटी... Dimple Chaudhary Controversy: फैन ने मांगी फोटो तो हरियाणवी डांसर ने दी गालियां, बीटा-2 क्षेत्र का व... Delhi Monsoon Update: दिल्ली में मानसून का इंतजार बढ़ेगा; जुलाई के पहले हफ्ते तक हो सकती है दस्तक, जा... Delayed Monsoon in Delhi: इस बार समय पर नहीं आएगा मानसून? मौसम विभाग ने गर्मी से राहत पर दिया बड़ा अप... Ram Mandir Donation Scam: करोड़ों के दान गबन का खुलासा; अयोध्या में दानपात्रों से नकदी चोरी का पूरा '...

मोदी सरकार नहीं देती प्रदेश सरकार का साथ, सुर्खियां बटोरने के लिए बजट में केवल घोषणाएं होती है- कांग्रेस

भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की सरकार राज्य के समावेशीय विकास के साथ कुठाराघात कर रही है, सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए करोड़ों के बजट की घोषणा की जाती है, मगर बजट की बहुत बड़ी राशि खर्च ही नहीं की जाती है। कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे एवं प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान ये आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि न तो केंद्र सरकार पर्याप्त निधियां भेजती हैं न ही राज्य की सरकार अपने हिस्से की राशि खर्च करती है। केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार प्रदेश के समावेशीय और अधोसंरचना विकास के साथ लगातार कुठाराघात कर रही हैं।

सुर्खियां बटोरने के लिए लाखों करोड़ के बजट की घोषणा की जाती है, मगर बहुत बड़ी राशि खर्च ही नहीं की जाती है। उन्होंने प्रदेश सरकार का कल बजट आने के एक दिन पहले संवाददाताओं से चर्चा में दावा किया कि ऑडिटर जनरल ने अपनी 2024 की रिपोर्ट में लिख दिया था कि प्रदेश की सरकार अवास्तविक प्रस्तावों के आधार पर बजट का आवंटन करती है। खर्च का ‘मॉनिटरिंग मेकेनिज़्म’ ठीक नहीं है। योजनाओं को लागू करने की क्षमताएं कमजोर हैं और विकास की जरूरतों के अनुरूप नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने आंकड़ों के हवाले से दावा किया कि 2024-25 के बजट की मात्र 61.60 प्रतिशत राशि खर्च की गई। केंद्र प्रायोजित योजना के संदर्भ में उन्होंने कहा कि केंद्र ने 50.82 प्रतिशत राशि ही भेजी। उन्होंने मांग की कि बीते तीन साल के बजट के प्रावधान और उसके खर्च पर भाजपा सरकार एक श्वेत पत्र लाए।