ब्रेकिंग
Ranchi News: नामकुम रेलवे स्टेशन के पास मिला आरपीएफ जवान का शव; वर्दी में था जवान, जांच में जुटी पुल... Ranchi Crime News: बरियातू में पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी पवन मुंडा गिरफ्तार Jharia Water Crisis: बागडीगी बस्ती में 6 महीने से पानी का संकट; बीसीसीएल (BCCL) कार्यालय के बाहर लोग... Bokaro Land Subsidence: बेरमो कोयलांचल में अचानक धंसी जमीन; नीचे धधक रही आग, लोगों में दहशत Jharkhand Monsoon Update: मानसून की कमजोर शुरुआत; झारखंड में सामान्य से 59% कम बारिश, किसानों की बढ़ी... Ludhiana Police Action: बैंक ऑफ बड़ौदा ATM चोरी मामला; आरोपियों से आधुनिक कटर और औजार बरामद, रिमांड ... Punjab Industry News: पंजाब सरकार का औद्योगिक नीति में बदलाव; बिजली बिलों पर टैक्स नोटिस से उद्योगपत... Viral Video Punjab: सुलतानपुर लोधी की यात्री बस में महिला का नशा करते वीडियो वायरल; नशे के खिलाफ दाव... Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव; जानें आज क्या हैं आपके शहर के ताजा भाव Tarn Taran Road Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार; इलाज के दौरान व्यक्ति की दर्दनाक ...

चालान माफ करवाने का बढ़िया मौका, इस दिन लगेगी 2025 की पहली लोक अदालत

ड्राइविंग करते समय ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने पर आपका भी Traffic Challan कटा हुआ है लेकिन चालान की राशि ज्यादा होने की वजह से आपने भी अब तक चालान नहीं भरा है तो आपके पास चालान को माफ या फिर कम करवाने का बढ़िया मौका है. आज से ठीक 6 दिन बाद यानी 8 मार्च को National Lok Adalat 2025 लगने वाली है, इस दिन आप पुराने पेडिंग चालान का निपटारा करवा सकते हैं.

लोगों की सुविधा के लिए लोक अदालत का आयोजन किया जाता है. 8 मार्च को लोक अदालत लगने से पहले चालान/नोटिस को डाउनलोड करना होगा. 3 मार्च सुबह 10 बजे से चालान/नोटिस को दिल्ली पुलिस की ऑफिशियल साइट से डाउनलोड कर पाएंगे.

ध्यान दें कि एक दिन में केवल 60,000 चालान/नोटिस ही डाउनलोड होंगे. 3 मार्च के बाद जिस भी दिन 1,80,000 चालान/नोटिस की लिमिट पूरी हो जाएगी लिंक बंद हो जाएगा. चालान/नोटिस को डाउनलोड करने के लिए https://traffic.delhipolice.gov.in/notice/lokadalat पर जाना होगा.

दिल्ली की इन कोर्ट में लगेगी लोक अदालत

आप लोगों की सुविधा के लिए द्वारका, कड़कड़डूमा, पटियाला हाउस, रोहिणी, राउज एवेन्यू, साकेत और तीस हजारी कोर्ट में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. जिस दिन लोक अदालत लगेगी उस दिन आपको टाइम से बताए गए कोर्ट रूम में पहुंचना होगा. आप कोर्ट जाकर खुद से अपनी बात रख सकते हैं या फिर वकील कर सकते हैं. अगर आप सही समय पर कोर्ट रूम

Lok Adalat 2025 Dates

अगर आप 8 मार्च 2025 को किसी कारण से लोक अदालत नहीं जा पाते हैं तो 2025 की दूसरी लोक अदालत 10 मई 2025, तीसरी लोक अदालत 13 सितंबर और चौथी लोक अदालत 13 दिसंबर 2025 को लगेगी. लोक अदालत में नॉर्मल ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन करने पर चालान कटा है तो माफ या फिर कम हो सकता है, लेकिन अगर किसी क्राइम या फिर एक्सीडेंट की वजह से आपका चालान कटा है तो लोक अदालत में इस तरह के चालान माफ नहीं किए जाते हैं.