ब्रेकिंग
One Zone One Operator Delhi: दिल्ली में अब रोबोटिक होगी सीवरों की सफाई, दक्षिण दिल्ली के लिए 6,044 क... IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बारिश और आंधी की चेतावनी, जानें अपने राज्य... चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ...

जब तक हत्यारे पकड़े नहीं जाते शव नहीं लेंगे, हिमानी के परिवार का अंतिम संस्कार से इनकार

हिमानी नरवाल की हत्या के बाद हरियाणा में सियासी तेज हो गई है. हिमानी की मां सविता रानी और भाई जतिन नरवाल ने हिमानी का शव लेने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि जब तक हत्यारे पकड़े नहीं जाते तब तक शव नहीं लेंगे.

हिमानी की मां ने कहा कि इन चुनावों ने मेरी बेटी की जान ले ली. दीपेंद्र हुड्डा, भूपिंदर सिंह हुड्डा और विधायक जी से भी करीबी थी. मिलना जुलना रहता था. राहुल गांधी की यात्रा में कश्मीर तक गई थी, लाल चौक भी गई थी. वह 11 दिन तक यात्रा में शामिल रही थी. मगर कोई कांग्रेस का नेता पूछने तक नहीं आया और ना किसी का कॉल आया. वह कांग्रेस में सक्रिय थी.

पार्टी में काम करते हुए चुनाव के दौरान बहस या छोटे मोटे झगड़े हो जाते थे, जिसके बारे में बेटी बताती थी. हिमानी मां ने आरोपी की गिरफ्तारी से पहले अंतिम संस्कार न करने की बात कही है.

हिमानी की मां सविता का पूरा बयान

हिमानी की मां सविता रानी ने कहा कि चुनाव और पार्टी ने मेरी बेटी की जान ले ली. इस वजह से उसने कुछ दुश्मन बना लिए. ये अपराधी पार्टी से भी हो सकते हैं, उसके दोस्त भी हो सकते हैं. 28 फरवरी को वह घर पर थी. हमें पुलिस स्टेशन से घटना के बारे में फोन आया. मेरी बेटी आशा हुड्डा (भूपिंदर सिंह हुड्डा की पत्नी) के बहुत करीब थी. जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता, मैं उसका अंतिम संस्कार नहीं करूंगी. हम थोड़े डर में रहते थे. मैं अपने बेटे को यहां से BSF कैंप ले गई.

उन्होंने आगे कहा कि मेरे बड़े बेटे की 2011 में हत्या कर दी गई और हमें कभी न्याय नहीं मिला. इसलिए, मैं दूसरे बेटे की जान बचाने के लिए BSF कैंप ले गई. चुनाव के बाद, वह पार्टी से थोड़ा निराश हो गई थी. उसने कहा कि उसे नौकरी चाहिए और वह पार्टी के लिए ज्यादा काम नहीं करना चाहती. वह पिछले 10 सालों से कांग्रेस से जुड़ी हुई थी. वह शादी करने के लिए भी राजी हो गई थी. मैंने सुबह आशा हुड्डा को फोन किया था, लेकिन मेरा फोन रिसीव नहीं हुआ.

हर एंगल से पुलिस कर रही केस की जांच

पुलिस हर एंगल से इस केस की जांच कर रही है. हत्या की जानकारी के बाद तुरंत ही FSL की टीम मौके पर पहुंची थी. साइंटिफिक एविडेंसेज के आधार पर हत्या की जांच चल रही है. हिमानी नरवाल की हत्या पर जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि साक्ष्य के आधार पर केस की जांच की जा रही है. पुलिस हर एंगल से इस केस की जांच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, जांच के लिए कुल 5 टीमें गठित की गई हैं.