ब्रेकिंग
Giridih News: सड़क हादसे में नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग, पति की दर्दनाक मौत से मातम में बदली खुशियां JMM News: झामुमो की नीतीश-नायडू से अपील- 'मोदी सरकार से लें समर्थन वापस', नारी शक्ति वंदन एक्ट को बत... Palamu Crime News: चैनपुर में आपसी विवाद में फायरिंग, ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग छात्र को लगी गोली Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा और उल्लास से मन रहा 'भगता पर्व', जानें इस खास त्योहार की पूजा विधि औ... Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी होंगे हाईटेक, AI तकनीक से लैस करेगी सरकार- मंत्री दीपिक... Jharkhand Cabinet Decisions: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे वैध; D... CBSE 10th Result Jharkhand Topper: डीपीएस रांची की प्रण्या प्रिया बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 99.6% अ... CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, 50% स्टाम्प शुल्क छूट समेत साय कैबि... Khairagarh News: उदयपुर में ATM उखाड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने 24 घंटे में शातिर चोर को किया गिरफ्... Jashpur Crime News: महिला अपराध और नशा तस्करों पर जशपुर पुलिस का 'डबल एक्शन', कई आरोपी दबोचे गए

Mahashivaratri 26 फरवरी को, Mahant Rohit Shastri ने बताया पूजा का मुहूर्त व व्रत की विधि

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन मनाया जाने वाला महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस संबंध में श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के दृष्टिकोण से शिवरात्रि पर्व चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान भोलेनाथ अर्थात स्वयं शिव ही हैं, इसलिए प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासशिवरात्रि के रूप में मनाई जाती है जिनमें सबसे महत्वपूर्ण फाल्गुन कृष्ण पक्ष की महाशिवरात्रि होती है। रोहित शास्त्री ने कहा कि फाल्गुन माह की शिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव एवं देवी पार्वती का विवाह हुआ था और इसी दिन भगवान शिव की लिंग रूप में उत्पत्ति भी हुई थी। उन्होंने कहा कि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी सुबह 11 बजकर 09 मिनट से आरंभ होकर 27 फरवरी सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। महाशिवरात्रि की पूजा निशिता काल में की जाती है, इसलिए इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को ही मनाना उचित होगा।

पूजा मुहूर्त

शिवरात्रि व्रत पारण समय : 27 फरवरी को सुबह 6 बजकर 35 मिनट से दोपहर 3 बजकर 03 मिनट। 26 फरवरी बुधवार को रात्रि के समय भगवान शिव का पूजन एक से चार बार किया जाएगा।

-रात्रि पहले पहर में पूजा का समय सायं 6 बजकर 22 मिनट से रात्रि 9 बजकर 27 मिनट तक।

-रात के दूसरे पहर में पूजा का समय 9 बजकर 29 मिनट से देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक।

-तीसरे पहर में पूजा का समय रात 12 बजकर 38 से लेकर प्रात: 3 बजकर 44 मिनट तक।

-चौथे पहर में पूजा का समय प्रात: 3 बजकर 44 मिनट से लेकर 6 बजकर 49 मिनट तक।

व्रत की विधि

महंत रोहित शास्त्री ने बताया कि विधिपूर्वक व्रत रखने पर गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, फूल, शुद्ध वस्त्र, बिल्लव पत्र, धूप, दीप, नैवेद्य, चंदन का लेप, ऋतुफल, आक धतूरे के पुष्प, चावल आदि डालकर शिवलिंग को अर्पित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि शिव मंदिर में पूजन व जाप करना संभव न हो तो घर के किसी शान्त स्थान पर जाकर पूजन-जाप किया जा सकता है। इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि भोलेनाथ पर चढ़ाया गया प्रसाद न खाएं, यदि शिव की मूर्ति के पास शालीग्राम विराजमान हों तो प्रसाद खाने में कोई दोष नहीं है।