ब्रेकिंग
Giridih News: सड़क हादसे में नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग, पति की दर्दनाक मौत से मातम में बदली खुशियां JMM News: झामुमो की नीतीश-नायडू से अपील- 'मोदी सरकार से लें समर्थन वापस', नारी शक्ति वंदन एक्ट को बत... Palamu Crime News: चैनपुर में आपसी विवाद में फायरिंग, ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग छात्र को लगी गोली Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा और उल्लास से मन रहा 'भगता पर्व', जानें इस खास त्योहार की पूजा विधि औ... Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी होंगे हाईटेक, AI तकनीक से लैस करेगी सरकार- मंत्री दीपिक... Jharkhand Cabinet Decisions: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे वैध; D... CBSE 10th Result Jharkhand Topper: डीपीएस रांची की प्रण्या प्रिया बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 99.6% अ... CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, 50% स्टाम्प शुल्क छूट समेत साय कैबि... Khairagarh News: उदयपुर में ATM उखाड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने 24 घंटे में शातिर चोर को किया गिरफ्... Jashpur Crime News: महिला अपराध और नशा तस्करों पर जशपुर पुलिस का 'डबल एक्शन', कई आरोपी दबोचे गए

पंजाब में दर्दनाक हादसा, महाकुंभ से वापिस आते समय तबाह हुआ परिवार

लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ के सरहिंद साइड जी.टी.रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में एक छोटी बच्ची  सहित एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे का शिकार हुई कार में लुधियाना का एक परिवार सवार था, जो महाकुंभ मेले से लुधियाना लौट रहा था। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कार सरहिंद की तरफ से आ रही थी, जो स्थानीय गोल्डन हाइट्स होटल के सामने जी.टी. रोड के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे के बाद सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक छोटी बच्ची, एक महिला और दो लोगों को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल एक महिला को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। वहीं हादसे के बाद कुछ लोगों को कार का सामान लेकर भागते देखा गया, जिसमें बैटरी और अन्य सामान भी शामिल था, जिनमें से एक को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया।