ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

माता-पिता महाकुंभ गए..इधर बेटी को रेप के बाद छत से फेंका, 4 पर आरोप

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां 4 बदमाशों ने एक हिंदू के घर में घुसकर उसकी 19 वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया। दरिंदगी के बाद हैवानों ने युवती को छत से नीचे फेंक दिया। घटना में युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।

सनसनीखेज घटना नरसिंहपुर जिले के करेली की है। युवती के दादा-दादी का आरोप है कि बदमाश रात में बेटी को घर से उठाकर ले गए थे और दरिंदगी के बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया। चीख सुनकर वो बाहर आए तो बेटी अचेत पड़ी थी तब पुलिस को सूचना दी और बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे।

बताया जा रहा है कि युवती के माता-पिता महाकुंभ के लिए प्रयागराज गए हुए हैं और वह घर में दादा-दादी के साथ थी। इसी दौरान दरिंदों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

वही मामले में एएसपी संदीप भूरिया का जो बयान सामने आया है वह परिजनों से अलग है। उन्होंने बताया कि देर रात 11 से 12 बजे के बीच पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुसा और युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता भागने लगी इसी दौरान उसे चोटें आई हैं। पुलिस एक आरोपी को कस्टडी में लिया है और 3-4 अन्य को भी अभिरक्षा में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि सारी सच्चाई युवती के होश में आने के बाद सामने आएगी। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है उसे नरसिंहपुर से जबलपुर रेफर किया गया है।