ब्रेकिंग
PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत

मुझसे पैसे मांगे गए… महामंडलेश्वर पद के लिए ममता कुलकर्णी से हुई इतने लाख की डिमांड

पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे चुकी हैं. उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर इस्तीफे का ऐलान किया था. उन्हें यह पद दिए जाने को लेकर किन्नर अखाड़े में काफी विरोध हुआ था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला लिया है. इस दौरान ममता ने कहा वो साध्वी की तरह ही अपना जीवन जिएंगी. पर इस वीडियो में उन्होंने महामंडलेश्वर पद के लिए पैसे मांगे जाने की बात भी कही है.

ममता कुलकर्णी ने पैसे के लेनदेन को लेकर कहा कि-”मेरे सामने तीन-चार महामंडलेश्वर थे, जब मुझसे 2 लाख रुपये मांगे गए थे. मेरे सामने तीन-चार जगत गुरू भी थे, उसी रूम के अंदर. ममता कुलकर्णी का कहना है कि उन्होंने मना कर दिया था कि उनके पास पैसे नहीं है.”

ममता से पद के लिए मांगे गए 2 लाख?

ममता कुलकर्णी ने बीते दिनों एक 5 मिनट का वीडियो जारी किया था. इस दौरान वो कहती नजर आईं थीं वो इस पद से इस्तीफा दे रही हैं. 25 साल से साध्वी थीं और आगे भी साध्वी ही रहेंगी. महामंडलेश्वर पद मिलने को लेकर उन्होंने खुलासा किया कि ”आचार्य डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी का बहुत सम्मान करती हूं. और जो मेरे पैसों के लेनदेन की बात है, जब मुझसे 2 लाख मांगे गए थे, मेरे सामने तीन-चार महामंडलेश्वर थे.”

महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने बताया, जब उनसे 2 लाख रुपये की मांगे हुई, तो उन्होंने कहा कि पैसे नहीं है, उस वक्त उनके सामने तीन-चार जगत गुरू भी थे. तब महामंडलेश्वर जय अम्बा गिरी ने अपनी जेब से दो लाख रुपए निकालकर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी को दिए थे. वो कहती हैं कि मुझ पर सवाल है कि 4 करोड़ दिए, 3 करोड़ रुपये दिए. वो कहती हैं- यह पैसों से नहीं होता, ये घोर तपस्या और ध्यान से होता है.

महामंडलेश्वर बनने से पहले हुई थी परीक्षा

ममता कुलकर्णी पहले ही बता चुकी हैं कि महामंडलेश्वर का पद उन्हें मिलने से पहले कड़ी परीक्षा ली गई थी. 4 जगतगुरू ने उनकी परीक्षा ली थी. उनसे मुश्किल सवाल किए गए थे. उनका कहना था कि वहां जितने भी लोग थे, उनके सवाल से समझ गए थे कि काफी तपस्या की है. दरअसल ममता कुलकर्णी 1996 से भक्ति की राह पर चल पड़ी थीं.