ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

कानपुर: रेलवे स्टेशन पर बीबी से झगड़ा… वंदे भारत के आगे कूदकर दे दी जान, मची अफरातफरी

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर उस समय हड़कंप मच गया. जब एक युवक ने वंदे भारत ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली. स्टेशन पर लोग अयोध्या की ओर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक लोगों को धक्का देते हुए ट्रेन के आगे कूद गया. प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने जब तक उसे बचाने का प्रयास किया तब तक देर हो चुकी थी. ट्रेन युवक को रौंदते हुए निकल गई. स्टेशन पर जिस किसी ने यह नजारा देखा वो हैरान रह गया. मौके पर पहुंची कानपुर सेंट्रल की जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

रेलवे पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम सुनील कुमार है जिसकी उम्र 25 वर्ष है, वो अपने ससुराल वालों के साथ जिसमें पत्नी, साली और सास के साथ धनबाद, झारखंड जाने के लिए कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर 7 पर आए हुए था. इसी दौरान सुनील की पत्नी, साली और सास के बीच किसी पारिवारिक मामले को लेकर बात शुरू हुई जिसको लेकर उनके बीच बहस हुई थी. इस पर सुनील का विवाद में दखल देना महंगा पड़ गया.

साली और सास से हो गया था विवाद

विवाद को सुलझाने के लिए बीच में पड़े सुनील को उल्टा ही सभी ने भला बुरा कह दिया, जिससे वह परेशान होकर अयोध्या जा रही वंदे भारत ट्रेन के सामने कूद गया. इस घटना से प्लेटफार्म पर अफरातफरी का माहौल हो गया. सुनील की मौत वंदे भारत से होने के बाद ट्रेन कुछ मिनट तक कानपुर स्टेशन पर ही रुकी रही.

पुलिस ने परिजनों को दी जानकारी

घटना की जानकारी पुलिस ने सुनील के परिजनों को दे दी है. इसके बाद घटना के समय प्लेटफार्म पर मौजूद ससुराली जन सुनील के शव के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लेकिन उन्होंने वहां मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया. जीआरपी पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के आने के बाद तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.