ब्रेकिंग
Vaibhav Suryavanshi: बुमराह को छक्का जड़ने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपना 'लकी बैट' करेंगे गिफ्ट... Mahavatar Movie Casting: विकी कौशल की 'महावतार' में हुई इस 800 करोड़ी एक्ट्रेस की एंट्री, दीपिका पाद... Melania Trump on Epstein: जेफरी एपस्टीन से संबंधों के आरोपों पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा बयान, 'झूठे क... Income Tax Saving Tips: क्या होता है चिल्ड्रन अलाउंस? बच्चों की पढ़ाई और हॉस्टल खर्च पर ऐसे बचाएं अप... BSNL vs Jio vs Airtel: इस मामले में जियो-एयरटेल से आगे निकला BSNL, बना देश का नंबर 1 टेलीकॉम ऑपरेटर! Shukrawar Ke Niyam: शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज; घर में आएगी... Amarnath Yatra Packing List: अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले बैग में जरूर रख लें ये चीजें, वरना हो सकत... CAPF Law Update: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब बदल जाएंगे भर्ती और सेव... Noida News: हादसा या हत्या? एमिटी छात्र हर्षित की संदिग्ध मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, जां... Nainital News: नैनीताल में 9वीं के छात्र का शारीरिक शोषण, भाभी और देवर के दोस्त ने अश्लील वीडियो बना...

पंचायत चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने खेला खूनी खेल, सरपंच प्रत्याशी को पत्नी के सामने उतारा मौत के घाट

दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र मे पंचायत चुनाव से पहले नक्सलियों ने तांडव मचाते हुए खूनी खेल शुरू कर दिया है। थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर सैकड़ों की संख्या में आये नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी की गला रेत कर हत्या कर दी। नक्सलियों ने पहले पूरे गांव को घेरा और सबके घर की लाइट बंद करवाई फिर अरनपुर गांव के सरपंच पारा के जोगा बारसा के घर पहुंच कर उसके घर का दरवाजा खटखटाया।

उस वक्त पति पत्नी सो रहे थे। दरवाजा नहीं खोलने पर नक्सलियों ने दरवाजा तोड़ दिया और पत्नी के सामने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। जोगा विगत 25 वर्षों से अरनपुर पंचायत से सरपंच रहे थे। हत्या के बाद फिर से क्षेत्र में नक्सली अपनी दहशत फैलाने में कामयाब हुए हैं। तीन दिनों के अंतराल में नक्सली ने दो लोगों की हत्या की है।