ब्रेकिंग
SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग... Haryana Politics News: राव इंद्रजीत सिंह ने अहीरवाल समाज से की एकजुट रहने की अपील, शहीदी दिवस पर कार... Jind Swine Flu News: जींद में स्वाइन फ्लू से सरकारी कर्मचारी की मौत, दो नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य व... Innovative Farmers Meet Ladwa: मुख्यमंत्री ने किसानों को दिए खेती के टिप्स, प्राकृतिक खेती और पराली ...

Ujjain Borewell Rescue: उज्जैन में 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का बच्चा, 12 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र में 3 साल के मासूम के बोरवेल में गिर जाने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है. कल देर शाम 3 वर्षीय मासूम भागीरथ खेलते-खेलते एक खुले बोरवेल में गिर गया था, जिसके बाद एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार कोशिश में जुटी हैं. हरदा से स्पेशल टीम एसडीआरएफ की बुलाई गई है, जो बोरवेल से बच्चों को बाहर निकालने के लिए एक्सपर्ट है.

बताया जा रहा है कि पहले बच्चा 30 से 35 फीट पर फंसा हुआ था, लेकिन जैसे ही बच्चे को बाहर निकलने का प्रयास किया गया तो बच्चा 70 फीट गहरे गड्ढे तक पहुंच गया, जिससे रेस्क्यू टीम को और मशक्कत करनी पड़ रही है. पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि इसके साथ ही 5 से अधिक जेसीबी पोकलेन लगाकर बोरवेल के आसपास खुदाई की जा रही है ताकि बच्चे तक आसानी से रेस्क्यू टीम पहुंच सके और उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.

डिजास्टर रेस्क्यू टीम भी जुटी

मौके पर उज्जैन और इंदौर की एसडीआरएफ टीमों ने सबसे पहले मोर्चा संभाला. इसके साथ ही हरदा से एसडीआरएफ की एक विशेष एक्सपर्ट टीम भी बुलाई गई है, जो बोरवेल रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशिक्षित मानी जाती है. इसके अलावा डिजास्टर रेस्क्यू टीम भी राहत कार्य में जुटी हुई है. प्रशासन के अनुसार चार अलग-अलग रेस्क्यू टीम अपने स्तर पर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हैं.

बोरवेल के आसपास की जा रही खुदाई

बचाव कार्य को तेज करने के लिए बोरवेल के आसपास समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है, ताकि दूसरी दिशा से बच्चे तक पहुंचा जा सके. इसके लिए मौके पर 5 से अधिक जेसीबी और पोकलेन मशीनें लगाई गई हैं, जिससे खुदाई की जा रही है. प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है कि मासूम बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.

वहीं पुलिस अधीक्षक बताया कि सभी टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ राहत कार्य में लगी हुई हैं और विशेषज्ञों की निगरानी में ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बोरवेल में कैमरा भी डाला गया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही बच्चे को सुरक्षित निकाला जा सकता है.