ब्रेकिंग
Latehar News: लातेहार में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने कहा- 'हाथ लगाते ही रेत क... Giridih News: गिरिडीह में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला... प्रज्ञा केंद्र संचालक गोलीकांड: पुलिस का बड़ा एक्शन, दो अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज और संदिग्ध हिरासत... Raipur News: रायपुर की बड़ी गैस एजेंसी निलंबित, 12 हजार उपभोक्ता दूसरी एजेंसियों में मर्ज; जानें अब ... Census 2027: जनगणना में अब छत-दीवार की सामग्री और पेयजल स्रोत की भी देनी होगी जानकारी, गृह मंत्रालय ... क्या है 'सियान गुड़ी' योजना? बुजुर्गों को एक ही छत के नीचे कैसे मिल रही सुरक्षा और खुशियां; जानें इस... खाद और लोन के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी: सरकारी फाइलों में हुआ आहरण, शिकायत के बाद भी प्रशासन मौन; ... Agriculture & Veterinary Admission 2026: कृषि और पशु चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू, यहाँ देखे... भगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख र... Bhilai Cyber Fraud: भिलाई में शेयर मार्केट के नाम पर 16.66 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप लिंक...

कैंडल मार्च नहीं…मुझे इंसाफ चाहिए, मैं भी इस देश की बेटी हूं… गायत्री सुसाइड केस में मायके वालों ने उठाई इंसाफ की मांग

गायत्री सुसाइड मामले में परिजनों ने इंसाफ की मांग करते हुए मोघट रोड थाने के पास पोस्टर व होर्डिंग लगाए। जिनमें गायत्री के ससुराल पक्ष को दोषी बताते हुए गायत्री ही नहीं सभी बेटियों के लिए न्याय की मांग की है। पोस्टर में गायत्री की ओर से जिक्र किया कि शर्म आनी चाहिए उन ससुराल वालों को, जो बहू को बेटी नहीं बना पाते। पर बहू को बहू भी नहीं समझते। ना मुझे कैंडल मार्च चाहिए। ना ही पोस्टर मार्च चाहिए। मैं भी इस देश की बेटी हूं मुझे इंसाफ चाहिए।

आपको बता दें कि 25 जनवरी को रमा कॉलोनी में रहने वाली 27 वर्षीय गायत्री पति अजय वासवानी ने एसिड (टायलेट क्लीनर) पी लिया था। इंदौर के अस्पताल में उसका इलाज चला। 3 फरवरी की रात गायत्री की मौत हो गई। गायत्री ने तीन साल पहले अजय से प्रेम विवाह किया था। उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी तृषा भी है। मामले की जांच सीएसपी अभिनव बारंगे कर रहे हैं। परिजन बयान के लिए सीएसपी दफ्तर पहुंचे। बयान से पहले उन्होंने कानूनी सलाह लेने की बात कही है। गायत्री के परिवार ने मोघट रोड थाने व एमएलबी स्कूल के पास रोड किनारे बड़ा होर्डिंग लगा दिया। जिसमें उन्होंने गायत्री के ससुराल सहित अन्य बेटियों के ससुराल वालों पर कटाक्ष किया है।