Latehar News: लातेहार में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने कहा- ‘हाथ लगाते ही रेत की तरह बिखर रही है सड़क’
लातेहार: गांव का विकास तभी संभव हो पाएगा, जब वहां अच्छी सड़क पहुंच पाए. सरकार इसे लेकर लगातार प्रयास भी कर रही है, लेकिन संवेदक की लापरवाही और मनमानी के कारण ग्रामीण सड़क निर्माण का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है. ऐसा ही एक मामला लातेहार जिले के मनिका प्रखंड में देखा जा सकता है. यहां जान्हों से लेकर सधवाडीह तक बन रहे सड़क की गुणवत्ता पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि जो पक्की सड़क बन रही है, उसकी गुणवत्ता इतनी निम्न है कि वह रेत की तरह बिखर जा रही है.