ब्रेकिंग
Ranchi Theft Case: रांची में शातिर चोरों का तांडव; पुंदाग में घर को बनाया निशाना, 12 लाख के गहने और ... Palamu Mystery Disease: पलामू में रहस्यमयी बीमारी से दो मौतें; अंधविश्वास के चलते इलाज में देरी, मचा... Jharkhand Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव हारने के बाद महागठबंधन में तकरार; इरफान अंसारी के बया... Ludhiana Road Accident: लुधियाना में दर्दनाक हिट-एंड-रन; अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार 22 वर्षीय युवती ... Ludhiana Missing Case: लुधियाना में 13 साल की मासूम संदिग्ध हालातों में लापता; नकदी और गहने लेकर घर ... Ludhiana Firing News: लुधियाना में पार्किंग विवाद पर 'आप' नेता पर गोलीबारी का आरोप; मॉडल टाउन में दह... Gurdaspur Fire News: गवर्नमेंट कॉलेज रोड स्थित कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग; फायर ब्रिगेड ने पाया ... Faridkot Central Jail News: जेल में फिर चला सर्च ऑपरेशन; 5 बंदियों से बरामद हुए 6 मोबाइल फोन Visa Fraud in Dinanagar: जर्मनी भेजने के नाम पर लाखों की ठगी; 2 महिलाओं समेत 3 पर मामला दर्ज Bathinda Canal Breach: बठिंडा-मानसा रोड पर टूटी नहर; खेतों में भरा पानी, फसलों को भारी नुकसान का अंद...

Punjab के स्कूलों से जुड़ी बड़ी खबर, हर तरफ से मिल रही बधाइयां..

भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम द्वारा विज्ञान एवं पर्यावरण केन्द्र, नई दिल्ली तथा पंजाब राज्य विज्ञान परिषद के सहयोग से ग्रीन स्कूल कार्यक्रम के तहत पंजाब राज्य के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों का ऑडिट करवाया गया। इस ऑडिट के बाद फाजिल्का जिले के 11 सरकारी स्कूलों को ग्रीन स्कूल अवार्ड के लिए चुना गया। इस बारे शिक्षा विभाग से जिला नोडल अधिकारी ई.ई.पी. विजय पाल ने बताया कि ग्रीन स्कूल अवार्ड के लिए चयनित जिले के 11 स्कूल सरकारी हैं।

यह शिक्षा क्रांति में एक नया मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह के दौरान जीएसपी ऑडिट में भाग लेने वाले स्कूलों में हवा, पानी, मिट्टी, भोजन की गुणवत्ता, अपशिष्ट और ऊर्जा की जांच की गई। निरीक्षण के बाद फाजिल्का जिले के 11 सरकारी स्कूलों को ग्रीन स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन स्कूलों में मुख्य रूप से स्कूल ऑफ एमिनेंस जलालाबाद (पश्चिम), सरकारी हाई स्कूल बनवाला हनवंता, सरकारी हाई स्कूल हीरां वाली, सरकारी हाई स्कूल सड़ियां, सरकारी हाई स्कूल चुवाड़ियां वाली, सरकारी हाई स्कूल कटेहड़ा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बकैन वाला, सरकारी स्कूल बलेल के हसल, सरकारी स्कूल कबूल शाह खुब्बन, सरकारी स्कूल खुब्बन और सरकारी स्कूल महुआना बोदला शामिल हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने दी बधाई
ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के अंतर्गत फाजिल्का जिले के 11 सरकारी स्कूलों का ग्रीन स्कूल अवार्ड के लिए चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी बृज मोहन सिंह बेदी और उप जिला शिक्षा अधिकारी पंकज अंगी ने फाजिल्का जिले के निवासियों और स्कूलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि फाजिल्का जिला शिक्षा व सह-पाठयक्रम गतिविधियों में दिन-प्रतिदिन उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रीन प्रोग्राम के तहत पुरस्कार मिलने से जहां सरकारी स्कूलों का कद और बढ़ा है, वहीं स्कूलों में भी ग्रीन वातावरण बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी संबंधित स्कूलों, स्कूल शिक्षकों, नोडल अधिकारियों और इस कार्यक्रम से जुड़े अन्य लोगों को बधाई दी। जिले के लिए यह खुशी की बात है कि ग्रीन स्कूल के रूप में चयनित विद्यालयों को विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र द्वारा नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा।