ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

Ludhiana के इस इलाका निवासियों में दहशत का माहौल, मामला जान आप भी रह जाएंगे दंग

पंजाब का युवा वर्ग नशे की दलदल में फंसता ही जा रहा है। इसी तरह शहर के पाश इलाके दुगरी रोड स्थित माटा पैलेस की बैक साइड पर पड़ते खाली प्लॉट्स में युवकों द्वारा रोजाना नशे के सेवन किए जा रहे है। इस कारण इलाका निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

इलाके में रहने वाले सीनियर सिटीजन चंद्रशेखर प्रभाकर ने बताया कि नाबालिक बच्चे रोजाना खाली प्लॉट्स में बैठकर ड्रग का सेवन करने के साथ ही इंजेक्शन लगा रहे हैं जिसके कारण जहां इलाके के बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वही इलाका निवासियों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है कि कहीं कोई नशेड़ी नशे की ओवरडोज लेने के कारण अगर मर गया तो इलाका निवासी बिना किसी कारण कानूनी झमेले में फंस सकते हैं l उन्होंने कहा पहले तो रात के समय ही नशेड़ी रिहायशी इलाके में पड़ते खाली प्लॉट्स में नशा करते थे लेकिन अब तो दिन में ही नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है जो कि धक्का कॉलोनी और आसपास के इलाकों से आकर इलाके में आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं जिसके कारण इलाका निवासी अपने ही घरों में सुरक्षित नहीं है l