ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

Punjab Police में 10 हजार पदों पर होगी भर्ती, हो गया बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यहां पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक की जानकारी देते हुए डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मान ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की तथा नशे व भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए।

डी.जी.पी. ने कहा कि मुख्यमंत्री मान ने सभी जिलों के SSPs को अधिक समय तक फील्ड में रहने, पुलिस थानों में औचक निरीक्षण करने तथा लोगों के साथ सार्वजनिक बैठकें करने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस का मुख्य काम न्याय दिलाना है। उन्हें यह भी शिकायतें मिली हैं कि कई जिलों में फर्जी पर्चों के मामले सामने आए हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को यह भी निर्देश जारी किए हैं कि एम. एल आर मैरिट पर बनाई जाएं। मुख्यमंत्री ने पेशेवर पुलिसिंग पर जोर दिया।

डी.जी.पी. ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की है कि पुलिस विभाग में सृजित 10 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मान ने पंजाब पुलिस को अपग्रेड करने का फैसला किया है। इसके अंतर्गत सभी  SHO को नई गाड़ियां दी गई है। डी.जी.पी. ने बताया कि  पंजाब में खतरनाक कैदियों को रखने के लिए आधुनिक जेल बनाई जाएगी। इसके साथ ही नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।