ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक

Ranchi Theft Case: रांची में शातिर चोरों का तांडव; पुंदाग में घर को बनाया निशाना, 12 लाख के गहने और नकदी पार

रांची: राजधानी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला पुंदाग ओपी क्षेत्र का है, जहाँ चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों की शातिर चाल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने चोरी के दौरान किसी की दखलअंदाजी न हो, इसके लिए पड़ोसियों के घरों को बाहर से बंद कर दिया था।

💰 क्या है पूरा मामला?

घर के मालिक सोनू सोनी ने बताया कि वे सपरिवार पटना गए हुए थे और घर पर ताला लगा था। रविवार की सुबह जब वे लौटे, तो घर का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर से 12 लाख रुपये के गहने और 1 लाख 55 हजार रुपये की नकदी गायब कर दी। चोरों ने चोरी को अंजाम देने से पहले पड़ोसियों के घरों की कुंडी या रस्सी बांध दी थी, ताकि सुबह कोई बाहर न निकल सके। पड़ोसी बबीता झा ने बताया कि उन्हें सुबह घर से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

📹 सीसीटीवी में कैद हुए चोर

मामले की सूचना मिलते ही पुंदाग पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर तीन चोर एक स्कूटी पर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुंदाग ओपी प्रभारी संजीव ने जानकारी दी कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।