ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

भिंड : फसल को आग से बचाने की कोशिश में 65 वर्षीय किसान जिंदा जला

भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में गुरुवार रात ज्वार की करब (सूखी कटी हुई फसल)  में लगी भीषण आग में एक बुजुर्ग किसान की जलकर मौत हो गई। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय किसान महाराज सिंह के रूप में हुई है। बुजुर्ग ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह फिसलकर गिर गए और देखते ही देखते आग ने उन्हें घेर लिया। उनके परिवार के सदस्यों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचा नहीं सके।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रौन थाना क्षेत्र के अहरौली गांव में एक घर में रखी ज्वार की करब में कल रात आग लग गई। मौके पर दमकल गाड़ियां पहुंच गईं, तब जाकर आग को बुझाया जा सका। बुजुर्ग व्यक्ति के शव को पोस्टमॉटर्म के लिए रौन अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।