ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

गंदी नीयत से आधी रात को कमरे में घुसा, चिल्लाने लगी तो गला दबाकर की हत्या…24 घंटे में पकड़ा गया मासूम का हत्यारा

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौण्डी थाना अतंर्गत ग्राम नर्राटोला में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा प्रकरण में मृतिका धनेश्वरी यादव की हत्या का पर्दाफाश कर मामले में संलिप्त आरोपी आगेश्वर साहू को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मृतिका पर बुरी नजर रखता था। घटना के दिन मृतिका के पिता संतराम यादव द्वारा अपने घर पर अपने साला व अन्य रिश्तेदारों का रात्रिभोज का कार्यक्रम रखा था, जिसमें मदद के लिए संतराम ने संदेही आगेश्वर साहू को फोन कर घर बुलाया गया था। आगेश्वर साहू की मोटर साइकिल से संतराम व साला हलधर यादव डौण्डी खाना बनाने का सामान लेने गये थे। जहां तीनों ने चिकन दुकान से चिकन खरीदने के बाद शराब दुकान से शराब खरीदकर तीनों ने शराब पी। वहीं बची हुई शराब घर ले आए। रात को सबने खाना खाया और शराब पी। भोजन के बाद संतराम के मेहमान ग्राम चिखली के लिये निकल गये। आगेश्वर साहू जिसने अत्यधिक मात्रा में शराब पी थी मृतिका के घर कुछ देर तक आग तापने के बहाने रूका हुआ था, इसी बीच वह मृतिका को घूर घूर देख रहा था।

मृतिका की मां पिंगला बाई को आगेश्वर कुमार साहू की बुरी नियत पर संदेह होने से उसे घर जाने के लिए कहा गया। फिर भी वह कुछ देर और रूकने के बाद अपने घर चला गया। लेकिन रात करीब 12 से 1 बजे के बीच वह फिर से चुपके से अपने घर से निकला और मृतिका के घर के पीछे बाड़ी का पर्दा से लांघकर घर में घुस गया। घर में आते ही उसने मृतिका के माता-पिता व बड़े भाई खिलेश्वर के कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर लगा दी। इसके बाद मृतिका के कमरे में घुस गया और उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा जिसका मृतिका ने विरोध किया और चिल्लाकर माता पिता व भाई को बुलाने की धमकी दी। इस पर पकड़े जाने के डर से आरोपी ने मृतिका का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद घर से निकलने के पहले घर के बाहर का मेन लाइट बंद की ताकि कोई उसे देख न सके व दबे पांव वहां से भागकर अपने घर चला गया।