ब्रेकिंग
One Zone One Operator Delhi: दिल्ली में अब रोबोटिक होगी सीवरों की सफाई, दक्षिण दिल्ली के लिए 6,044 क... IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बारिश और आंधी की चेतावनी, जानें अपने राज्य... चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ...

महाकुंभ भगदड़ में MP के 5 श्रद्धालुओं की मौत, सीएम मोहन ने की राहत राशि बढ़ाने की घोषणा

भोपाल : प्रयागराज महाकुंभ भगदंड़ में मध्य प्रदेश के 5 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि बढ़ाने की बात कही है। सीएम मोहन यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे में मध्यप्रदेश के पांच यात्रियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है और मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा,‘‘प्रयागराज महाकुंभ में हुए अत्यंत पीड़ादायक हादसे में मध्यप्रदेश के अब तक पांच श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है। सभी पांच श्रद्धालुओं की असमय दु:खद मृत्यु पर परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि 2-2 लाख से बढ़ाकर 4-4 लाख करने के निर्देश करता हूं। दु:ख की इस घड़ी में हमारी सरकार शोकाकुल परिजनों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।‘‘ प्रयागराज महाकुंभ में दो दिन पहले मौनी अमावस्या के अवसर पर हुए हादसे में पहले राज्य के तीन यात्रियों की मृत्यु की खबर सामने आई थी।