ब्रेकिंग
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव; जानें आज क्या हैं आपके शहर के ताजा भाव Tarn Taran Road Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार; इलाज के दौरान व्यक्ति की दर्दनाक ... Amritsar News: जलियांवाला बाग सिविल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का भारी संकट; 94 में से 19 पद खाली, मर... Ludhiana Crime News: भरोसे का कत्ल; काम करने वाली नौकरानी ने मालकिन की अलमारी से पार किए लाखों के गह... Amritsar-Bathinda Highway News: भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत; जन्मदिन की खुशियां मातम में ... Punjab Weather Update: पंजाब में 19 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज; IMD ने कई जिलों के लिए जारी किया ये... RSSB Bhandara Update: राधा स्वामी डेरा ब्यास में 21 जून को होगा सत्संग भंडारा; संगत के लिए जारी हुआ ... Panchkula News: गुरु अर्जुन देव जी के 420वें शहीदी दिवस पर सीएम सैनी ने किया नमन; कहा- हरियाणा के पा... Anil Vij Working Style: ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभाग में अनिल विज की कार्यशैली का असर; योजनाओं के क्र... Panipat News: पेट्रोल-एथेनॉल की मिलावट का बड़ा खुलासा; रिफाइनरी रोड स्थित फैक्टरी में नकली पेट्रोल तै...

बहते नहर में ऐसे हुई विशालकाय अजगर की मौत, शिकार के साथ शिकारी की ऐसे गई जान

अब कहने के लिए तो अजगर के भीतर जहर नहीं होता है, लेकिन ये जीव कई बड़े शिकारियों का काम मिनटों में तमाम कर जाता है. यही कारण है कि जंगल में बड़े से बड़ा शिकारी इस खतरनाक जीव से दूर रहने में अपनी भलाई समझता है. ये इतना ताकतवर होता है कि अगर इसने एक बार शिकार को जकड़ लिया तो ये निश्चित तौर पर उसकी जान ले लेता है. अपने शिकार की हड्डियों को तोड़ने के लिए अजगर उन्हें निगल जाया करता है. हालांकि इन दिनों जो वीडियो लोगों के सामने आया है, वो पूरी तरीके अलग है और यहां अजगर पानी की लहरों में शिकार करने की कोशिश कर रहा होता लेकिन उसकी जान खुद ही चली जाती है.

वायरल हो रहा ये वीडियो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का बताया जा रहा है. जहां एक अजगर नहर के तेज बहाव में अपनी जान गंवा देता है. इस वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर लोग यही कह रहे हैं कि इस अजगर की मौत दम घुटने के कारण हुई है. वहां ​मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो Instagram पर रील के रुप में तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है.

यहां देखिए वीडियो

दैनिक भास्कर में आई खबर की माने तो कुछ दिन पहले ही शहर के सदर कोतवाली में एक अजगर को लेकर अजीब सी घटना देखने को मिली थी. जिसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस विभाग को दी. जिसके बाद पुलिस अपने साथ घटनास्थल पर वन विभाग की टीम लेकर वहां पहुंच गई. अधिकारियों ने देखा कि पानी के बहाव में अजगर काफी ज्यादा मशक्कत करता हुआ नजर आ रहा है और जब तक वो अजगर अधिकारियों के हाथ लगता…तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

एक्सपर्ट की माने तो जहरीले सांप आसानी से पानी में तैर लेते है, जबकि जिन सांपों के अंदर जहर नहीं होता उन्हें तैरने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. अजगर की गिनती भी गैर-जहरीले सांपों में होती है. यही कारण है कि पानी के तेज बहाव के कारण उसकी मौत हो गई.