ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

मॉडलिंग का लगा चस्का, लड़की ने अपने ही घर से चुराए असली गहने; रख दिए नकली… बॉयफ्रेंड पर FIR

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक लड़की ने अपने ही घर से लाखों रुपये की जेवर चोरी कर अपने बॉयफ्रेंड को दे दिए. इस चोरी को छुपाने के लिए लड़की ने उसके स्थान पर नकली जेवर रख दिए थे. कुछ दिन बाद जब उसकी मां ने पहनने के लिए जेवर निकाले तो मामले का खुलासा हुआ. लड़की ने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने मुंबई में मॉडल बनने का झांसा दिया था. वहीं इसमें होने वाले खर्च की व्यवस्था के लिए उसी ने अपने ही घर में चोरी करने का सुझाव दिया था. मामला कानपुर में बर्रा आठ का है.

पूरे मामले का खुलासा होने के बाद लड़की के पिता ने उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है. गुजैनी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता एक बड़े व्यापारी हैं. उनकी बेटी अभी 17 साल की है और मॉडल में अपना करियर बनाना चाहती है. लड़की के पिता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि वह मॉडलिंग संबंधी एक वॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ी है. इसी ग्रुप में एक युवक शिवा उर्फ हर्ष वर्मा भी है. आरोप है कि हर्ष ने लड़की को मॉडल बनने में मदद का झांसा दिया.

आरोपी ने दी मॉडन बनने में मदद का झांसा

बताया कि मुंबई में कई एक्टर और डॉयरेक्टर उसके संपर्क में हैं. उसने लड़की को बताया कि मॉडल बनने के लिए उसे पहले ट्रेनिंग लेनी होगी और शुरूआती खर्च उसे खुद उठाना होगा. इसमें तीन से चार लाख रुपये का खर्च आएगा. लड़की ने जब कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं तो आरोपी हर्ष ने ही उसे अपने घर में चोरी करने का सुझाव दिया. कहा कि पहले वह अपने घर के गहनों की फोटो भेजे. इस फोटो के आधार पर वह नकली गहने बनवा देगा. इसके बाद चुपचाप घर से असली गहने निकालकर उसके स्थान पर नकली गहने रख दिए जाएंगे.

आरोपी ने ही दिया अपने घर में चोरी का सुझाव

आरोपी के सुझाव पर लड़की ने इसी तरीके से करीब पांच लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए. अब जब लड़की की मां ने पहनने के लिए गहने निकाले तो पता चला कि सारे गहने नकली है. शक के आधार पर उन्होंने अपनी बेटी से पूछा तो उसने पहले गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में वारदात को कबूल लिया. इसके बाद लड़की के पिता ने आरोपी के घर जाकर गहने लौटने को कहा तो आरोपी और उसके परिजनों ने उसे धमकी दी. इसके बाद पीड़ित पिता ने गुजैनी थाना पुलिस में आरोपी और उसके माता पिता के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है. थाना प्रभारी विनय तिवारी के मुताबिक पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.