ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

4 घंटे में 42 लॉकर काटे, करोड़ों के जेवरात उड़ाए; बैंक में चोरी करने वाले अपराधियों का एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चोरों ने एक बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. यहां इंडियन ओवरसीज बैंक की चिनहट ब्रांच से चोर करोड़ों के जेवर और बाकी सामान चुराकर ले गए. जानकारी के मुताबिक, चोर 2 घंटे तक बैंक में रहे. पुलिस ने जांच शुरू की और दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया. चोरों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें एक चोर घायल भी हो गया.

दरअसल, ये मामला लखनऊ के गोमती नगर इलाके से सामने आया है, जहां इंडियन ओवरसीज बैंक में चार चोर दीवार काटकर बैंक के लॉकर तक पहुंचे. इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रिक कटर से 42 लॉकर काटे और करोड़ों रुपये के जेवर, कागजात लूट ले गए थे. चोरों ने इस वारदात को रविवार को अंजाम दिया. क्योंकि रविवार को बैंक बंद रहता है. ऐसे में चोरों ने बैंके के पास खाली पड़े प्लॉट की तरफ से दीवार काटी.

करोड़ों के जेवरात-कागजात

रविवार को जब एक दुकानदार प्लॉट की तरफ गया तो उसने दीवार कटी देखी. इसके बाद उसने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक के अंदर चेक किया गया तो 90 में से 42 लॉकर कटे हुए थे. इन लॉकरों में करोड़ों रुपये के जेवरात और कागजात थे. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि पूरे बैंक में सिर्फ एक सीसीटीवी कैमरा लगा था. हालांकि इस चोरी की घटना में नगद पैसे का नुकसान नहीं हुआ.

8 टीमें की गई थी गठित

डीसीपी शशांक सिंह ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की क्राइम ब्रांच समेत 8 टीम में गठित की गई थी. इसके बाद आज तड़के बदमाशों से मुठभेड़ में गोली लगने से एक चोर अरविंद कुमार घायल हो गया. उसके पैर पर गोली लगी. अरविंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अरविंद बिहार के मुंगेर का रहने वाला है. वहीं दो बदमाश मौका देखकर वहां से फरार हो गए. पुलिस ने एक 315 बोर का कट्टा और एक बिना नंबर की सफेद रंग की कार बरामद की है. चिनहट पुलिस के साथ चोरों की मुठभेड़ किसान पथ के पास हुई.