ब्रेकिंग
Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन... Patna Coaching Controversy: रौशन आनंद ने फैजल खान पर लगाया भाई की हत्या का आरोप; FIR न दर्ज होने पर ... Banking Fraud in Surguja: होम लोन के नाम पर अधिकारी से 57 लाख की ठगी; 6 बैंकों से निकाला 1 करोड़ का ल... Kota Medical College News: प्रसूताओं की मौत पर बड़ा खुलासा; रिपोर्ट में इलाज में गंभीर लापरवाही का दा... Chhattisgarh Crime: कोरिया में ट्रिपल मर्डर; रेत के अवैध कारोबार की जंग में भाजपा नेता को कार में जि... Surat Textile News: देश का पहला विशेष टेक्सटाइल पुलिस स्टेशन सूरत में; कपड़ा व्यापारियों को धोखाधड़ी स... Gurugram Metro News: सोहना रोड के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी; 17 स्टेशन वाले नए मेट्रो कॉरिडोर का ...

राजस्थान के दौसा में कार पर पलटा ओवरलोड ट्रक, पांच लोग दबे; 3 की मौत… 2 की हालत गंभीर

राजस्थान के दौसा में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक ओवलोड ट्रक पास से ओवर टेक कर रही कार के ऊपर पलट गया. इस हादसे में कार का तो कचूमर निकल गया, वहीं कार में सवार पांच लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई है. कार सवार यह पांचों लोग मेहंदीपुर बालाजी से दर्शन कर वापस लौट रहे थे. यह हादसा सोमवार की देर शाम नेशनल हाईवे संख्या 21 पर मेहंदीपुर बालाजी मोड़ के पास हुआ है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर से जिंदा बचे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है.

पुलिस के मुताबिक मेहंदीपुर बाला जी की ओर से एक ओवरलोट ट्रक आ रहा था. जैसे ही यह ट्रक बाला जी मोड़ पर पहुंचा, उसी समय पीछे से आई कार उसे ओवटेक करने लगी. इतने में मोड़ पर ट्रक टेढ़ा हुआ और देखते ही देखते कार के ऊपर पलट गया. इस घटना में कार बुरी तरह से पचक गई. वहीं कार में बैठे सभी पांचों लोग दब गए. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और जेसीबी की मदद से ट्रक को कार के ऊपर से हटाया गया.

घायलों को निकालकर पहुंचाया अस्पताल

इतने समय में कार की पिछली सीट पर बैठे तीन लोग दम तोड़ चुके थे. वहीं कार की अगली सीट पर बैठे ड्राइवर समेत दो लोग बुरी तरह से जख्मी थे. करीब आधा घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मृतकों और घायलों को बाहर निकाल गया. इसके लिए कार को काटना पड़ा है. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि कंटेनर ओवरलोड तो था ही, चालक के नियंत्रण में भी नहीं था.